देसी गर्ल प्रियंका का Stunning Look देखें तस्वीरों में, इंटरनेशनल अवार्ड शो में आईं नजर

पीपल्स च्वाइस अवॉर्डमुंबई : बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई हैं. बॉलीवुड के साथ हॉलीवुड में भी प्रियंका के चर्चे आम हैं. हाल ही में प्रियंका पीपल्स च्वाइस अवॉर्ड्स में अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेरती हुई नजर आईं. प्रियंका पीच कलर की ड्रेस में स्टनिंग लग रही थीं. इस अवार्ड शो की तस्वीरें सोशल साइट्स पर वायरल हो रही हैं.

पीपल्स च्वाइस अवॉर्ड की तस्वीरें

प्रियंका चोपड़ा ने टीवी शो ‘क्वान्टिको’ के लिए दूसरा पीपल्स च्वाइस अवॉर्ड अपने नाम किया. एलेन पोम्पिओ और वियोला डेविज को पीछे छोड़ते हुए प्रियंका ने ड्रामेटिक टीवी एक्ट्रेस का यह पुरस्कार अपने नाम किया.

इससे पहले भी प्रियंका हॉलीवुड के अवॉर्ड्स शो में शामिल हो चुकी हैं. लेकिन इस बार प्रियंका नए अंदाज में नजर आईं. यह नया और हटके अंदाज प्रियंका के फैंस को जरुर पसंद आएगा.

पीपल्स च्वाइस अवॉर्ड्स में प्रियंका की ड्रेस को वहां मौजूद लोगों ने पसंद किया और तारीफ भी की.

इन दिनों प्रियंका अपने टीवी शो क्वांटिको की शूटिंग में बिजी है. बीते दिनों प्रियंका का क्वांटिको के सेट पर एक्सीडेंट हो गया था. इस हादसे में प्रियंका के सिर पर चोट लग गई. उसके बाद उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया. अस्पताल में प्रियंका को इमरजेंसी रूम में भी रखा गया. कुछ देर बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई. घर पर आराम करने के बाद प्रियंका ने अपना काम फिर शुरू कर दिया है.

प्रियंका चोपड़ा की फिल्म ‘बेवॉच’ मई में रिलीज़ होगी. अभी तक इस फिल्म के प्रमोशन की प्लानिंग नहीं हुई है.

पीपल्स च्वाइस अवॉर्ड

पीपल्स च्वाइस अवॉर्ड

पीपल्स च्वाइस अवॉर्ड

पीपल्स च्वाइस अवॉर्ड

पीपल्स च्वाइस अवॉर्ड

पीपल्स च्वाइस अवॉर्ड

LIVE TV