कई सालों के बाद पाकिस्तान की इस महिला का सपना हुआ पूरा, मिली भारतीय नागरिकता…

REPORT – RAHI KAPOOR

एक तरफ पिछले कई दिनों से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित पूरे देश में नागरिकता संशोधन कानून को लेकर बवाल मचा हुआ है, वहीं पुंछ जिले में रहने वाली पाकिस्तानी महिला खतीजा परवीन पत्नी मोहम्मद ताज को 36 वर्ष बाद भारतीय नागरिकता प्रदान की गई।

पाकिस्तान

जिला विकास आयुक्त राहुल यादव ने अपने कार्यालय में केंद्रीय गृहमंत्रालय की तरफ से जारी भारतीय नागरिकता प्रमाण पत्र खतीजा बेगम को सौंपा। इतने लम्बे अरसे के बाद भारतीय नागरिकता मिलने पर खतीजा परवीन, उनके पति मोहम्मद ताज और जेठ एडवोकेट मोहम्मद जमान ने केंद्र सरकार और गृहमंत्रालय का शुक्रिया अदा किया।

मोहम्मद ताज कहते हैं कि इतने सालों से हमें काफी परेशानियों का सामना कर रहा था। खतीजा को वीजे पर यहां रहना पड़ रहा था, अब नागरिकता मिलने हमारी परेशानियां काफी कम हो गई है। ताज बताते हैं कि वर्ष 1983 में अटक पाकिस्तान की रहने वाली खतीजा बेगम से उनकी पाकिस्तान में शादी हुई थी।

आखिर इस होम्योपैथिक अस्पताल की महिला ने अपने ही विभाग पर क्यों लगाया पक्षपात का आरोप?

उसके बाद वर्ष 2000 में हमने खतीजा के लिए भारतीय नागरिकता के लिए सेक्शन 5/1 सी भारतीय नगारिकता अधिनियम 1955 के अंतरगत आवेदन किया था। जिसके आधार पर आज उसे भारतीय नागरिकता मिली है। उनके परिवार में दो बेटियां एक बेटा है वही खतीजा बेटी फातिमा का कहना है की हम अपनी माँ कही गुमने भी नहीं जा सकते थे हम आज तक अजमेर शरीफ भी नहीं जा सके अब हम भारत में कही भी अपनी माँ के साथ जा सकेंगे आज हमे काफी खुशी हुई है।

 

 

LIVE TV