
बीते दिन यानी रविवार को कई राज्यों में चुनावी नतीजों की घोषणा हुई। जिसके बाद जीते हुई प्रत्याशियों के चेहरे पर मुस्कान खिली और उन्होंने अपने मतदाताओं का धन्यवाद किया। लेकिन इस बीच पश्चिम बंगाल से एक दंग कर देने वाली खबर सामने आ रही है। जहां झोपड़ी में रहने वाली एक महिला ने विधायकी जीत कर पूरे इलाके में अपना नाम कर लिया। आपको बता दें कि भाजपा नेता चंदना बाउरी की यह जीत चर्चा में है। भाजपा के टिकट पर सालतोरा सीट से चुनाव लड़ने वाली चंदना बाउरी ने टीएमसी के संदीप मंडल को पछाड़ दिया है।

आपको बता दें कि भाजपा से विधायक चंदना बाउरी की यह जीत इसलिए चर्चा में है क्योंकि वह एक साधारण परिवार से हैं। यदि बात करें उनकी संपत्ति की तो उनके पास केवल संपत्ति के नाम पर एक झोपड़ी और चार बकरी हैं। उनके पति भी देहाड़ी मजदूर हैं और वह अनुसूचित जाति से आती हैं। भाजपा से विधायक बनने पर भाजपा नेता सुनील देवधर ने ट्वीट कर चंदना बाउरी शुभकामनाएं दी। वाकई बंगाल के इतिहास में यह बेहद खास जीत है। चंदना की जीत से उनके गांव में बउत्साह साफ देखा जा सकता है। वहीं अपनी जीत पर भाजपा विधायक ने भी अपने लोगों का साथ देने की बात कही।