उन्नाव रेपकांडः सपा कार्यकर्तओं ने किया प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट में सौंप ज्ञापन

REPORT- RAJ SAINI

जौनपुर- जौनपुर में सपा कार्यकर्ताओं ने उन्नाव में हुए रेप कांड के बाद रेप पीड़िता की दिल्ली के एक अस्पताल में मौत हो जाने के बाद प्रदर्शन शुरू कर दिया है। सपाइयों ने कलेक्ट्रेट परिसर में धरना देकर ज्ञापन सौंपा।

सपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव के नेतृत्व में सपा नेताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में धरना देते हुए नारेबाजी की। सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि वर्तमान प्रदेश सरकार में वर्तमान में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है। महिलाएं सुरक्षित नहीं है।

उन्नाव कांड की पीड़िता की मौत को लेकर धरने पर बैठे कांग्रेसी, पुलिस ने जमकर बरसाई गोलियां

महिलाएं अपनी इज्जत बचाने के लिए आत्मदाह करने पर मजबूर हैं। सपा ने भाजपा सरकार को बर्खास्त किए जाने की मांग की और दोषियों को सख्त कार्रवाई को लेकर आवाज बुलंद की।

ख्वाजा मोइनुद्दीन चिस्ती विश्वविद्यालय में छात्रों पर लाठीचार्ज, फ़ीस बढ़ोत्तरी को लेकर कर रहे थे विरोध

LIVE TV