परिवर्तन यात्रा के अंतिम दिन आज हल्द्वानी में अमित शाह, गाएंगे मोदी राग

परिवर्तन यात्राहल्द्वानी। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह बुधवार को परिवर्तन रैली को संबोधित करने हल्द्वानी आ रहे हैं। शाह कुमाऊं में 21 दिनों तक चली परिवर्तन यात्रा के अंतिम दिन नैनीताल-ऊधम सिंह नगर के पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता को एमबी इंटर कॉलेज के ग्राउंड में संबोधित करेंगे।

रैली के समन्वयक गजराज बिष्ट ने बताया कि रैली में चारों पूर्व मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष समेत नैनीताल और ऊधमसिंहनगर जिलों के 15 विधानसभाओं के कार्यकर्ता समेत प्रदेशभर के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने मंगलवार को एक होटल में पत्रकार वार्ता में बताया कि यात्रा को लेकर तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। विशाल ग्राउंड बनाया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष हेलीकाप्टर से दोपहर 12 बजे सभा स्थल पर पहुंचेंगे। जनसभा को संबोधित करने के बाद वह वापस दिल्ली चले जाएंगे।

भट्ट ने बताया कि कुमाऊं के प्रवेश द्वार में आयोजित सभा में 30 हजार से अधिक लोग शामिल होंगे। इसमें प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू, राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल बलूनी, पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूड़ी, भगत सिंह कोश्यारी, विजय बहुगुणा, डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, पूर्व केंद्रीय मंत्री सतपाल महाराज आदि शामिल रहेंगे। भट्ट ने कहा कि कुमाऊं की 29 विधानसभा सीटों में यात्रा पूरी कर चुकी है। इसमें तमाम केंद्रीय नेताओं ने जनसभा को संबोधित किया। साथ ही राज्य के विकास के लिए भी कई घोषणाएं कीं गई हैं।

LIVE TV