पद्म अवॉर्ड्स 2018: 43 मशहूर हस्तियों को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किया सम्मानित

नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आज साल 2018 की 41 जानी-मानी हस्तियों को पद्म पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इनमे मशहूर संगीतकार इलैयाराजा और हिंदुत्व विचारक परमेश्वरन भी शामिल हैं। हस्तियों को पुरस्कार देने का कार्यक्रम राष्ट्रपति भवन में आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में उप-राष्ट्रपति एम.वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री और कई अन्य गणमान्य लोगों ने शिरकत की। इसके साथ ही कार्यक्रम में गरीबों की सेवा करने वालों, नि: शुल्क शिक्षा मुहैया कराने वाले स्कूल संचालित करने वालों और वैश्विक स्तर पर जनजातीय कलाकारों को लोकप्रिय बनाने वाली हस्तियों को पद्म पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पद्म अवॉर्ड्स 2018…

पद्म अवॉर्ड्स 2018

बता दें कि आज तीन लोगों को पद्म विभूषण से नौ को पद्म भूषण से और 73 हस्तियों को पद्म श्री से सम्मानित किया जा रहा है, जिसमें से करीब 41 हस्तियों को आज सम्मानित किया गया। साथ ही इस बार देश की कुल 85 हस्तियों को चयनित किया गया है बाकी बचे हुए लोगों को 2 अप्रैल को सम्मानित किया जाएगा।

इन हस्तियों को पद्मविभूषण:

  1. इलैयाराजा – कला और संगीत
  2. उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान- कला और संगीत
  3. पी परमेश्वरन- साहित्य और शिक्षा

पद्मभूषण:

  1. पंकज आडवाणी- खेल
  2. फिलिपोस मार क्रिसोस्टम- अध्यात्म
  3. महेंद्र सिंह धोनी (क्रिकेट.
  4. अलेक्जेंडर कादाकिन- पब्लिक अफेयर्स
  5. डॉ. रामचंद्रन नागास्वामी- पुरातत्व
  6. प्रो. वेद प्रकाश नंदा- साहित्य एवं शिक्षा
  7. लक्ष्मण पई- पैंटिंग
  8. अरविंद परिख- संगीत
  9. शारदा सिन्हा- संगीत

पद्म श्री:

  1. अनवर अहमद उर्फ अनवर जलालपुरी (मरणोपरांत.- साहित्य एवं शिक्षा
  2. नोऊफ मारवाई- योग
  3. डॉ. श्रीमति रानी बंग और डॉ. श्री अभय बंग- चिकित्सा
  4. मोहनस्वरूप भाटिया- लोकसंगीत
  5. नारायण दास- अध्यात्म
  6. सोमदेव किशोरदेव बर्मन- खेल (टेनिस.
  7. डॉ. येशी ढोंडेन- चिकित्सा
  8. डॉ. अरूप कुमार दत्ता- साहित्य एवं शिक्षा
  9. अरविंद कुमार गुप्ता- साहित्य एवं शिक्षा
  10. प्रो. दिगंबर हंसदा- साहित्य एवं शिक्षा
  11. मालती जोशी- साहित्य एवं शिक्षा
  12. प्राण किशोर कौल- कला
  13. लक्ष्मीकुट्टी- परंपरागत चिकित्सा
  14. डॉ. श्रीमती जयश्री गोस्वामी महंत- साहित्य एवं शिक्षा
  15. पियोंग तेमजिन जमीर- साहित्य एवं शिक्षा
  16. प्रभाकर महाराणा- मूर्तिकला
  17. सुभासिनी मिस्त्री- समाजसेवा
  18. वी नानम्मल – योग
  19. गोवर्धन पाणिका- कला (बुनाई.
  20. मुरलीकांत राजाराम पेटकरा- खेल (तैराकी.
  21. संपत राम टेके (मरणोपरांत.- समाजसेवा
  22. सत्यनारायण सिंह- सिविल सेवा
  23. अमिताभ रॉय- विज्ञान एवं इंजीनियरिंग
  24. आर सत्यनारायण- कला एवं संगीत
  25. भज्जू श्याम- चित्रकला
  26. महाराव रघुवीर सिंह- साहित्य एवं शिक्षा
  27. किदांबी श्रीकांत- खेल (बैडमिंटन.
  28. लैंटीना आउ ठक्कर- समाजसेवा
  29. रुद्रपट्टनम नारायणस्वामी थारंथन और रुद्रपट्टनम नारायणस्वामी त्यागराजन- कला एवं संगीत
  30. प्रो. राजगोपालन वासुदेवन- विज्ञान एवं इंजीनियरिंग
  31. मानस बिहारी वर्मा- विज्ञान एवं इंजीनियरिंग
  32. योगेंद्र – कला
LIVE TV