पत्थरमंडी पर संकट के बादल! बंद हुए क्रेशर प्लांट

महोबा जनपद की पत्थरमंडी कबरई पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं | कभी क्रेशरों की गरज से गुलजार रहने वाली मंडी पर एनजीटी का शिकंजा कसते ही यहां सन्नाटा छा गया है , नियमों के उल्लंघन के चलते ज्यादातर क्रेशर प्लांट बंद करवा दिए गए हैं |

एनजीटी के आदेश पर जिलाधिकारी महोबा ने संयुक्त टीम बनाकर मानकों का पालन न करने वाले क्रेशर प्लांटों पर बड़ी कार्यवाही की , अब तक करीब 32 क्रेशर प्लांट बंद करवा दिए गए हैं जिससे पत्थर व्यापारियों में हड़कंप मच गया है |

महोबा की पत्थर मंडी कबरई में जिलाधिकारी के निर्देश पर खनिज विभाग, प्रदूषण विभाग, राजस्व विभाग और बिजली विभाग की टीम का गठन कर स्टोन क्रेशर प्लांटों पर कार्यवाही की गई | एनजीटी मानकों के अनुरूप क्रेशर संचालित न किये जाने और जिसमें नियमों के विपरीत पाए जाने पर 10 क्रेशर प्लांटो के विद्युत कनेक्शन काट दिए गए।

जबकि अन्य क्रेशर प्लांटों पर भी बड़ी कार्यवाही का दौर जारी है | गणेश ग्रेनाइट , प्रीतम ग्रेनाइट, महालक्ष्मी स्टोन मिल , आदर्श ग्रेनाइट, आदि को छापेमारी के बाद नोटिस जारी किए गए हैं | जिला प्रशाषन की बड़ी कार्यवाही से क्रेशर संचालकों में हड़कम्प मचा हुआ है |

जलभरने आए दो शिवभक्तों की डूबने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

वहीं जिलाधिकारी अवधेश कुमार तिवारी ने बताया कि आगे भी नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी |

LIVE TV