पटना साहिब से शत्रुघ्न सिन्हा की जगह केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद लड़ेंगे चुनाव, आज हो सकता है एलान…

भाजपा ने लोकसभा चुनावों के लिए खासकर पहले चरण के उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप देने के लिए शनिवार को लंबी चर्चा की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह की उपस्थिति में भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में कई नामों पर चर्चा हुई।

पटना साहिब से शत्रुघ्न सिन्हा की जगह केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद लड़ेंगे चुनाव,

सूत्रों का कहना है कि बिहार, जम्मू कश्मीर, महाराष्ट्र, तेलंगाना, उत्तराखंड और पूर्वोत्तर के सात राज्यों की सीटों पर चर्चा हुई।

करीब आठ घंटे चली बैठक के बाद नामों पर अंतिम मुहर नहीं लग पायी। आज एक बार फिर यह बैठक होगी।

इसमें प्रत्याशियों के नामों पर अंतिम मुहर लगने की उम्मीद है। सूत्रों का कहना है कि भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा का नाम इस बार पटना साहिब से काट दिया गया है।

शत्रुघ्न की जगह केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद को चुनाव में उतारने पर मुहर लगी है। दोपहर दो बजे, बिहार में सीटों के बंटवारे का एलान हो सकता है।

प्रियंका की शादी में निक के दोस्तों का हुआ खुलासा
सूत्रों के हिसाब से अब तक की बैठक में जो निकल कर आया है उसके मुताबिक बिहार में भागलपुर की सीट इस बार जेडीयू के खाते में चली गई है। पिछली बार भाजपा की तरफ से शाहनवाज हुसैन यहां से भाजपा उम्मीदवार थे, जो चुनाव हार गए थे।

माना जा रहा है कि शाहनवाज हुसैन इस बार चुनाव नहीं लड़ेंगे। पहले ये बात सामने आई थी कि शाहनवाज हुसैन भागलपुर की बजाय अररिया से चुनाव लड़ेंगे लेकिन अंतिम समय तक बात नहीं बन पाई।

LIVE TV