पंजाब के लिए सीएम के चहरे का हुआ ऐलान, जानिए कौन है लोगों की पहली पसंद

आम आदमी पार्टी ने पंजाब विधान सभा चुनाव से पहले ही राज्य के सीएम के चेहरे का ऐलान कर दिया है। पार्टी का कहना है कि अगर पंजाब में उसकी सरकार बनती है तो भगवंत सिंह मान को मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। दिल्ली के सीएम ने खुद ये ऐलान करते हुए कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने जा रही है। पंजाब के सीएम को चुनने के लिए 21 लाख 59 हजार लोगों ने वोट किया, जिसमें से 93.3 फीसदी लोगों ने भगवंत सिंह मान को वोट दिया है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भगवंत सिंह मान मेरे छोटे भाई जैसे हैं। लेकिन अगर मैं पहले उनके नाम का ऐलान करता तो लोग आरोप लगाते क्योंकि ज्यादातर लोग भाई-भतीजावाद ही करते हैं। लेकिन हमारी पार्टी ने सीएम चुनने के लिए लोकतांत्रिक तरीके को अपनाया। देश के इतिहास में ये पहली बार है जब किसी पार्टी ने सीएम के चेहरे के लिए चुनाव कराया है।

यब भी पढ़े: BKU अध्यक्ष नरेश टिकैत ने किया ऐलान, बताया कि चुनाव में किस पार्टी को देंगे समर्थन

LIVE TV