BKU अध्यक्ष नरेश टिकैत ने किया ऐलान, बताया कि चुनाव में किस पार्टी को देंगे समर्थन

उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव (UP Assembly Election)के चलते सभी राजनीतिक पार्टियां गठबंधन करने और ज्यादा से ज्यादा संगठनों का सपोर्ट लेने की कोशिश में जुटी हुईं है। इस बीच भारतीय किसान यूनियन (BKU)के अध्यक्ष नरेश टिकैत (Naresh Tikait) ने ऐलान किया है कि उनका संगठन विधान सभा चुनाव में किस राजनीतिक पार्टी को समर्थन देगा?

दरअसल कल यानी कि 17 जनवरी को केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान (Sanjeev Balyan) ने नरेश टिकैत (Naresh Tikait) से मुलाकात की थी। दोनों की साथ में बैठे हुए फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। हालांकि पहले ये कहा गया था कि बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान बीकेयू अध्यक्ष नरेश टिकैत का हाल जानने के लिए उनके घर गए थे। पर अब सवाल ये भी उठ रहे हैं कि क्या भारतीय किसान यूनियन भारतीय जनता पार्टी को सपोर्ट करेगा?

विधान सभा चुनाव में किसी राजनीतिक पार्टी को सपाोर्ट करने के सवाल पर भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष नरेश टिकैत ने अपना बयान देते हुए ये साफ कर दिया कि इस बार के विधान सभा चुनाव में वो किस पार्टी का साथ देगें। उन्होनें कहा कि मेरे कंधे की सर्जरी हुई है। केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान मेरे हाल-चाल लेने के लिए आए थे। हमारा सपोर्ट मांगने के लिए सभी पार्टियां आती हैं लेकिन पर हम इस बार किसी का समर्थन नहीं देंगे।

गौरतलब है कि केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन में भारतीय किसान यूनियन की बड़ी भूमिका रही। उत्तर प्रदेश में बड़ी संख्या में किसान हैं। ऐसे में हर पार्टी किसानों को अपने पाले में लाना चाहती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव के लिए वोटिंग 7 चरणों में होगी। यूपी में 10 फरवरी, 14 फरवरी, 20 फरवरी, 23 फरवरी, 27 फरवरी, 3 मार्च और 7 मार्च को मतदान होगा। चुनाव के नतीजे 10 मार्च को आएंगे।

यह भी पढ़े: प्रतीक माथुर बोले- सूडान में चल रहीं राजनीतिक गतिविधियां चिंताजनक

LIVE TV