नोटबंदी के दौरान 300 करोड़ की हेराफेरी के आरोपी ने पत्नी व बच्चे सहित खुद को मारी गोली

Report :Amit Bhargava

मथुरा-नोटबंदी के दौरान तीन सौ करोड़ रुपये के हेरफेर के आरोपी ने एक्सप्रेसवे के निकट पत्नी, बच्चे और खुद को गोली मार ली। इस घटना में एक बच्चा घायल भी हुआ है। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस-प्रशासन में खलबली मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुटी है।

बताया गया है कि एक्सप्रेसवे के वृंदावन कट के पास बुधवार को कार सवार बुलियन व्यापारी नीरज अग्रवाल ने पत्नी, बच्चे और खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस मामले में एक बच्चा भी घायल हुआ है।

थाना जमुनापार के क्षेत्र में घटना से हड़कंप मच गया। परिवार शहर के गऊघाट का रहने वाला था। नोटबंदी के दौरान बुलियन कारोबारी पर 300 करोड़ रुपये के हेरफेर का आरोप लगा था। जिसकी छानबीन चल रही थी। यमुना एक्सप्रेसवे के वृंदावन कट के पास झज्जर अंडरपास में बुलियन कारोबारी नीरज अग्रवाल (40) पुत्र दिनेश चंद अग्रवाल, पत्नी नेहा (36), बेटी धन्या (6) निवासी गऊघाट का शव कार में खून से लथपथ मिला, वहीं कारोबारी का बेटा 10 साल का शौर्य घायल मिला। कारोबारी, पत्नी और बेटी को गोली लगी हुई थी।

आईडी मांगने पर होटल मैनेजर के साथ दबंगो ने की मारपीट, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई पूरी घटना

सूचना पर पहुंची जमुनापार पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया और घायल को नयति में भर्ती कराया। एसपी सिटी अशोक मीणा इस मामले को आत्महत्या बता रहे हैं। पुलिस का मानना है कि लाइसेंसी पिस्टल से कारोबारी ने पत्नी और बच्चों को मारकर सुसाइड किया है। बुलियन कारोबारी शहर के गऊघाट के निवासी हैं।

LIVE TV