निर्ममता: पुंछ की बेतार नदी के किनारे बरामद हुआ 1 दिन के नवजात का शव !

रिपोर्ट – राही कपूर

जम्मू-कश्मीर: पुंछ के बेतार नदी से नवजात शिशू का शव मिलने से सनसनी | पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की |

पुंछ के मोहल्ला पुरानी पुंछ के साथ बहने वाली बेतार नदी के किनारे एक नवजात का शव बरामद होने से सनसनी फैल गई |

बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए | इस बीच सूचना मिलने पर एसएचओ शचिंद्र पाल सिंह मौके पर पहुंचे और शव कब्जे में लेकर राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है |

 

सूरत अग्निकांड: फोन पर पापा को कहा ‘बिल्डिंग से कूद रही हूं, कोशिश करूंगी कि बच जाऊं…

 

जबकि इस मामले में अज्ञात के खिलाफ धारा 174  में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी |

प्राप्त जानकारी के अनुसार कुछ लोगों ने कपड़े में लिपटी हुई कुछ संदिग्ध वस्तु देखी | जिसके उपरांत आस-पास के लोगों को जानकारी दी |

इसके चलते बड़ी संख्या में भीड़ लग गई | वहीं राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल पुंछ की मेडिकल सुप्रिडेंट डॉक्टर शमीम भट्टी का कहना है कि इस बच्चे का जन्म 24 घंटे पहले हुआ था|

 

LIVE TV