नारायण दत्त तिवारी के बेटे रोहित शेखर का निधन, मौत का नही हुआ अभी खुलासा

नई दिल्ली : पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे नारायण दत्त तिवारी के पुत्र रोहित शेखर तिवारी  का मंगलवार शाम को निधन हो गया। वहीं रोहित शेखर तिवारी का निधन उनके हौज खास स्थित निवास पर हृदय गति रुकने से हुआ हैं। जहां इससे पहले रोहित की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हे इलाज के लिए मैक्स हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 

रोहित तिवारी

 

बता दें कि पिछले साल अप्रैल में ही रोहित की सगाई मध्यप्रदेश की अपूर्वा शुक्ला से हुई थी। रोहित और अपूर्वा की सगाई रोहित के दिल्ली स्थित आवास पर हुई थी। मई में रोहित और अपूर्वा परिणय सूत्र में बंध गए थे।
युवक की सन्दिग्ध परिस्थितियों में मौत, अवैध सम्बन्ध की आशंका

जहां इस कार्यक्रम में रोहत के करीबी रिश्तेदारों और मित्रों ने भाग लिया था। सगाई के बाद रोहित और अपूर्वा मैक्स हॉस्पिटल गए थे जहां रोहित के पिता एनडी तिवारी का इलाज चल रहा था। रोहित की मां डॉ. उज्ज्वला तिवारी और अपूर्वा के माता-पिता भी अस्पताल गए थे।

वहीं अपूर्वा मध्यप्रदेश के इंदौर से ताल्लुक रखती हैं और तब सुप्रीम कोर्ट में वकील के तौर पर प्रैक्टिस कर रही थीं। रोहित ने जनवरी 2017 में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली थी। रोहित एनडी तिवारी और उज्ज्वला शर्मा की जैविक (बायोलॉजिकल) संतान थे।

दरअसल एनडी तिवारी प्यार से रोहित को गुंजनू बुलाते थे। यह बात रोहित ने खुद बताई थी। दोनों के बीच चल रहा कानूनी विवाद मार्च 214 में खत्म हुआ था, जिसके बाद रोहित अपने पिता के साथ ही रह रहे थे। पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी का लंबी बीमारी के बाद पिछले साल 18 अक्तूबर को निधन हो गया था।

https://www.youtube.com/watch?v=a_-Lokp9TrU
LIVE TV