
भारत सरकार द्वारा नागरिकता संशोधन बिल पास होने के बाद आज पूरा देश आग की तरह जल रहा हैं। देखा जाए तो पूरे देश में इसका विरोध चल रहा हैं। वहीं बॉलीवुड दुनिया में कई एक्टर्स नागरिकता संशोधन बिल का जमकर विरोध कर रहे हैं।
खबरों के मुताबिक पूरे देश में नागरिकता कानून का विरोध देखने को मिल रहा हैं। वहीं इस वक्त पहले तक जो सितारे सिर्फ सोशल मीडिया पर अपनी बात रख रहे थे। लेकिन अब वहीं ये एक्टर्स सड़कों पर उतरें हैं।
बदमाशों के हौसले बुलंद , दिनदहाड़े ग्राम प्रधान को मारी गोली…
बतादें की इस लिस्ट में स्वरा भास्कर , फरहान अख्तर साथ ही हुमा कुरैशी सहित कई सेलेब्स के नाम शामिल हैं। जहां इस मामले में फरहान का कहना हैं की यदि आप गहराई में जाएंगे तो आपको सब समझ में आ जाएंगा की कुछ न कुछ इसमें हो सकता हैं।
दरअसल रूपा ने अपने ट्वीट में आगे लिखा, ‘ जाने कितने ऐसे होंगे जो भीड़ की मानसिकता की वजह से इसमें शामिल हो गए हैं। बिना पूर्ण जानकारी के कुछ भी मान जाना और बिना उस चीज की जानकारी के कुछ भी करना।’ बता दें कि सोशल मीडिया पर विरोध के साथ ही फरहान के खिलाफ शिकायत भी दर्ज हो चुकी है।