बदमाशों के हौसले बुलंद , दिनदहाड़े ग्राम प्रधान को मारी गोली…

REPORT-संजय पुंडीर

रूड़की

रूड़की में रामनगर कोर्ट के बाहर बाइक सवार बदमाशों ने ग्राम प्रधान को गोली मार दी। गंभीर अवस्था में घायल प्रधान को रुड़की सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।  वहीं पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नगला कूबड़ा के प्रधान कमरे आलम किसी कार्य से रामनगर कोर्ट में आए थे।

 

 

 

 

देखा जाए तो देर शाम करीब साढ़े पांच बजे रामनगर कोर्ट से काम निपटा कर बाहर निकले और कुछ दूरी पर खड़ी अपनी कार में सवार होने के लिए पैदल ही चल दिए। तभी पीछे से आए दो बाइक सवार बदमाशों ने प्रधान को गोली मार दी। जहां गोली चलते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बाइक सवार बदमाश घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए।

 

बहुत जल्द भारत में लांच होने वाला है Vivo का सबसे दमदार स्मार्टफोन , सबसे ज्यादा mAH बैटरी के साथ…

 

लोगों ने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्राम प्रधान को घायल अवस्था में रुड़की सिविल अस्पताल भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना की जानकारी पाकर एसपी देहात नवनीत सिंह व सीओ चंदन सिंह, कोतवाली प्रभारी रुड़की अमरजीत सिंह एवं कोतवाली प्रभारी गंग नहर राजेश शाह मौके पर पहुंचे।

खबरों की माने तो पुलिस बदमाशों की छानबीन में जुटी है। वहीं मामले की जानकारी पाकर रुड़की सिविल अस्पताल में ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस घटनास्थल जी बारीकी से जांच कर रही है।

दरअसल ग्राम प्रधान को गोली किसने मारी इसकी जांच में तो पुलिस जुटी है।  लेकिन पुलिस अभी तक मामले को पुरानी रंजिश से जोड़कर देख रही है। ग्राम प्रधान कमरे आलम की पुरानी रंजिश कमेलपुर निवासी परिवार से चली आ रही है। 2010 में दूसरे गुट ने कमरे आलम के भाई मुज्जमिल की हत्या की थी।

2012 में कमरे आलम गुट ने दूसरे गुट के फारुख की हत्या की थी। इस मामले में कमरे आलम जेल में भी रहकर आया था।  अब सात साल बाद एक बार फिर एक और मौत हुई है। माना जा रहा है दूसरे गुट ने ही इस घटना का अंजाम दिया हो। बाकी मामले का खुलासा पुलिस जांच के बाद हों पायेगा।

 

LIVE TV