
रिपोर्ट-मिथिलेश द्विवेदी
भदोही- नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट गेट पर धरना दिया। इस दौरान जमकर नारेबाजी कर रहे सैकड़ों सपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया। सभी को पुलिस लाइन भेजा गया। एसपी ने सपाईयो पर विधिक कार्रवाई की बात कही है।
नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में सपाईयों ने कलक्ट्रेट गेट पर धरना दिया और नारेबाजी की। इस दौरान सपा जनों ने कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न का आरोप लगाया। हालांकि कलक्ट्रेट में घुसने का प्रयास कर रहे सपाईयों को गिरफ्तार कर लिया गया।
नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी, 35 से ज्यादा युवकों को विदेश भेजने के नाम पर लाखों…
सभी को पुलिस लाइन भेज दिया गया। एसपी राम बदन सिंह ने बगैर अनुमति और निषेधाज्ञा तोड़कर प्रदर्शन कर रहे सपाईयों पर कार्रवाई की बात कही है।
जौनपुर में धारा 144 लागू होने के बावजूद सपा का प्रदर्शन, 22 सूत्री मांगों को लेकर