नया प्रोटोकॉल : लक्षण खत्म होते ही डिस्चार्ज होंगे मरीज, होम आइसोलेशन में भेजे जाएंगे

सरकार की ओर से मरीजों को बेड उपलब्ध करवाने के लिए लगातार नई रणनीति बनाई जा रही है। सरकारी अस्पतालों में बेड बढ़ाने, निजी अस्पतालों को टेकओवर करने के बाद अब लक्षण खत्म होते ही मरीजों को होम आइसोलेशन में भेजने की तैयारी है। इसके लिए नया प्रोटोकॉल तैयार किया जा रहा है। इससे कम मैनपावर में ज्यादा मरीजों को इलाज मिल सकेगा।

आपको बता दें कि प्रदेश में मंगलवार को 18021 नए मरीज मिले हैं। इसमें अकेले लखनऊ में ही 5382 मरीज है। जिसके बाद एक्टिव केस की संख्या 95980 हो गयी है। वहीं लखनऊ के विभिन्न चिकित्सा संस्थानों में 2500 गंभीर मरीज भी भर्ती हैं। अस्पताल में भर्ती मरीजों को डिस्चार्ज के लिए नया प्रोटोकॉल बना है।

इसके तहत अब बिना लक्षण वाले मरीजों को 7-10 दिन बाद ही डिस्चार्ज किया जा सकेगा। लक्षण वाले मरीजों के सभी लक्षण समाप्त होते हुए आरटीपीसीआर जांच निगेटिव होने के बाद डिस्चार्ज किया जाएगा। नई रणनीति के अनुसार बिना लक्षण वाले मरीजों को होम आईसोलेशन में रखने की तैयारी है। जो लोग विभिन्न गंभीर बीमारियों की चपेट में हैं सिर्फ उन्हें ही अस्पताल में भर्ती कर जांच की जाएगी। इसमें भी ऑक्सीजन लेवल समेत अन्य मानकों में सुधार होते ही उन्हें भी डिस्चार्ज किया जा सकेगा।

LIVE TV