नक्क्ष-कीर्ति की सगाई को हैरी और सेजल बनाएंगे ग्रैंड, देखें तस्वीरें
मुंबई। स्टार प्लस के सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में जल्द ही नक्क्ष और कीर्ति की सगाई का ट्रैक शुरू होने वाला है। शो में हाल ही दोनों की शादी के रिश्ते की बात पक्की हुई है। नक्क्ष और कीर्ति की सगाई का एपिसोड काफी ग्रैंड होने वाला है।
इस एपिसोड में दर्शकों को काफी बड़ा सप्राइज मिलने वाला है। एपसोड के उस सप्राइज की तस्वीरें अभी से वायरल हो गई हैं। बाता दें नक्क्ष और कीर्ति की सगाई के एकपिसोड में पंजाबी और गुजराती रोमांस का तड़का लागाने हैरी और सेजल आने वाले हैं।
यह भी पढ़ें: हुमा की फिल्म ‘पार्टीशन 1947’ का दूसरा गाना लॉन्च
शो के एपिसोड को ग्रैंड बनाने के लिए शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा की एंट्री होगी। नक्क्ष और कीर्ति की सगाई के एपिसोड में दिखाएंगे कि अंगूठी खो गई हैं। सगाइ्र की खोई अंगूठी ढूंढने में शाहरुख और अनुष्का मदद करेंगे। हालांकि अंगूठी खोने की वजह नायरा को काफी खरी खोटी सुननी पड़ेगी क्योंके सारी जिम्मेदारी नायरा के सिर पर थी।
यह भी पढ़ें: #Birthday Special: 25 फिल्में करने के बाद धनुष को मिला था पहला डेब्यू अवार्ड
बता दें, शाहरुख और अनुष्का का ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में आने का मकसद अपनी फिल्म को प्रमोट करना है। दोनों की अपकमिंग फिल्म ‘जब हैरी मेट सेजल’ 4 अगस्त को रिलीज होने वाली है। एपिसोड में अंगूठी खोने का ट्रैक भी फिल्म के प्रमोशन का हिस्सा है। फिल्म में भी सेजल का किरदार निभा रही अनुष्का की सगाई की अंगूठी खो जाती है।
शो ‘ये रिश्ता क्याक कहलाता है’ के साथ शाहरुख और अनुष्का ने शूटिंग पूरी कर ली है। सोशल मीडिया पर शो के स्टार्स के साथ शाहरुख की कई तस्वीरें सामने आई हैं।