धरती के इस कोने पर मिला है दुनिया का सबसे साफ़ पानी, हर कोई दिखा रहा अपना दावा…

दुनिया का कोई कोना नहीं जहां प्रदूषण ने अपना डेरा न जमा रखा है। कई जगहों पर प्रदूषण से लड़ने के लिए मुहीम भी चलाई जा रही है। लेकिन उससे क्या फायदा हो रहा है यह हम सब को दिख रहा है।

प्रदूषण से भरी इस धरती में जहां सांसें लेना तक दूभर है वहीं साफ पानी की किल्लत भी भरी मात्रा में देखी जा रही है।

आज हम आपको एक ऐसी झील के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके बारे में दावा किया जा रहा है कि इसका पानी दुनिया का सबसे साफ पानी है। अंटार्कटिका में खोजी गई इस झील को लेक मर्सर का नाम दिया गया है।

लेक मर्सर

इस रहस्यमई झील को वैज्ञानिकों के एक दल ने खोज निकाला है। बता दें कि करीब दस साल पहले इस झील को पहली बार सैटेलाइट के ज़रिए देखा गया था। वैज्ञानिकों का कहना है कि यह झील आकार में मेनहट्टन से दोगुनी है।

यह झील 3,500 फीट की एक आइसशीट के नीचे दबी हुई है।

इस तरह से बॉर्डर पार कर रहे दो लोगों को पुलिस ने पकड़ा, छिपने का तरीका जान चबाने लगेंगे नाखून

वैज्ञानिकों का यह दावा अगर सच हो गया तो यह कहना गलत नहीं होगा कि घरती पर इस झील का पानी किसी अमृत से कम नहीं है। अंटार्कटिका में खोजी गई इस झील के पानी को वैज्ञानिकों ने सबसे साफ पानी बताया है।

अगर आप भी करते हैं बीच पर मस्ती तो जरा संभलकर, ये छोटी सी चीज मिनटों में देगी मौत…

सिर्फ यही नहीं वैज्ञानिकों का यह भी दावा है कि अंटार्कटिका में बर्फ के नीचे लगभग 400 ऐसी झीलें और हो सकती हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस झील तक वैज्ञानिकों को पहुंचने में दो दिन लगे।

वैज्ञानिकों की टीम ने जमी हुई बर्फीली नदी में ड्रिल की मदद से हाई प्रेशर के साथ पानी को पिघलाकर अपने लिए रास्ता बनाया। बता दें कि पानी के सैंपल लेने के बाद अब वैज्ञानिकों की टीम इसपर और शोध कर रही है।

LIVE TV