ऐसे लगाएं घर में बांसुरी, खुद बजेगी… और दूर कर देगी सारी निगेटिव एनर्जी

धनसभी चाहते है कि उनके घर में सुख-शांति का वास हो, घर के सभी सदस्‍य स्वस्थ्य और खुशहाल जीवन जिएं और घर में अन्‍न और धन की कभी कोई कमी न हो। लेकिन क्‍या आपको पता है इन समस्याओं की जड़ आपके घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा है। अगर आप भी है ऐसी समस्याओं से परेशान तो इसके समाधान के लिए आपको वास्तु टिप्स अपनाना चाहिए। यह अचूक उपाय कुछ और नहीं बल्कि श्रीकृष्‍ण की प्रिय “बांसुरी“ है। आज हम आपको बताएंगे कि बांसुरी को घर में रखने से क्या होते है फायदे।

नकारात्‍मक ऊर्जा दूर करती है बांसुरी

जब श्रीकृष्ण बांसुरी बजाते थे तो पूरा गोकुल मुग्ध होकर उनकी बांसुरी सुना करता था। बांसुरी सम्मोहन, खुशी व आकर्षण का प्रतीक मानी जाती है। कहते हैं कि बांसुरी बजाने पर उससे आने वाली आवाज से नकारात्मक ऊर्जा सकारात्मक ऊर्जा में बदल जाती है। हर कोई इस संगीत की तरफ सहज ही आकर्षित हो जाता है। बांसुरी भगवान कृष्ण की प्रिय होने के कारण बहुत ही पवित्र मानी जाती है। पवित्र होने के साथ-साथ वास्तु में भी बांसुरी का खास स्थान माना जाता है।

सकारात्मकता के लिए ज़रूरी बांसुरी

जिस घर में बांसुरी रखी होती है परिवार के सदस्यों के विचार सकारात्मक होते हैं जिससे उन्हें सभी कार्यों में सफलता प्राप्त होती है। हिन्दू शास्त्रों के अनुसार उल्लास को जीने वाले श्रीकृष्ण को बांसुरी अत्याधिक प्रिय है। इसी वजह से बांसुरी को पवित्र और शुभ समझा जाता है। साथ ही श्रीकृष्ण की कृपा से सभी दुख और पैसों की तंगी भी दूर हो जाती है।

हनुमान जी को माँ अंजनी से मिली ये 4 सीख आपको भी बना सकती है सफल…  

प्रेम की भावना होती है उत्पन्न

बांसुरी का स्वर प्रेम बरसाता है इसलिए जिस घर में बांसुरी होती है या उसके स्वर गूंजते हैं, उस घर में प्रेम और उत्साह की कोई कमी नहीं रहती। यदि मानसिक चिंता अधिक रहती हो अथवा पति-पत्नी दोनों के बीच झगड़ा रहता हो, तो सोते समय सिरहाने के नीचे बांसुरी रखनी चाहिए। इसके अलावा घर के सदस्यों में परस्पर प्रेम की भावना बनी रहती है और भीतरी शांति का अनुभव करते हैं।

तिरछी बांसुरी से फायदा

लेकिन इस बात का ध्यान देना जरूरी है कि बांसुरी कभी भी सीधी नहीं लगानी चाहिए, बल्कि इसे हमेशा तिरछा लगाने से लाभ मिलता है। साथ ही बांसुरी का मुंह हमेशा नीचे रहना चाहिए।

आज का राशिफल, दिनांक – 29 अगस्त, 2017, दिन- मंगलवार

घर में कहां रखें बांसुरी

  • घर में बांसुरी ऐसे स्थान पर रखनी चाहिए, जहां से वह हमेशा आसानी से नजर आती रहे। किसी दीवार पर भी सुंदर सी बांसुरी लगाई जा सकती है। इससे घर की सुंदरता में भी वृद्धि होगी।
  • अगर घर में कोई न कोई सदस्य हमेशा बीमार रहता हो, तो उसके कमरे के दरवाजे पर व उसके सिरहाने बांसुरी का उपयोग अवश्य करना चाहिए।
  • अगर आपको व्यापार व नौकरी में लगातार असफलता मिल रही हो या मेहनत के अनुसार फल न मिल रहा हो, तो अपने कमरे के दरवाजे पर दो बांसुरी लगाएं।
  • अगर आप आध्यात्मिक रूप से उन्नति चाहते है, या फिर किसी प्रकार की साधना में सफलता चाहते है तो, अपने पूजा घर के दरवाजे पर भी बांसुरी लगाये, शीघ्र ही सफलता प्राप्त होगी।
LIVE TV