धनंजय सिंह को शिफ्ट किया गया बरेली जेल, पूर्व सांसद को कोर्ट ने सुनाई थी इतने साल की सजा

पूर्व सांसद और बाहुबली धनंजय सिंह को शनिवार को सुबह क़रीब आठ बजे जौनपुर से बरेली जेल शिफ्ट किया गया है। पुलिसने बताया की शासन के आदेश पर उन्हें शिफ्ट किया गया है। धनंजय छह मार्च से जौनपुर के जिला कारागार में बंद थे।

पूर्व संसद धनंजय सिंह को अपहरण और रंगदारी के मामले में जज शरद चंद त्रिपाठी ने सजा सुनाई थी। बता दें की वादी अभिनव सिंघल ने 10 मई 2020 को लाइन बाजार थाने में पूर्व सांसद धनंजय सिंह समेत दो के खिलाफ अपहरण और रंगदारी की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। बाद में पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। मामले में वो तीन माह तक जिला कारागार में बंद रहे। बाद में पूर्व सांसद धनंजय सिंह की जमानत हो गई। पुलिस ने मामले में विवेचना करके तीन माह के अंदर कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल कर दिया।

बता दें की कोर्ट ने दो अप्रैल 2022 को धनंजय और सहयोगी पर आरोप तय किए थे। इसके बाद पांच मार्च 2023 को धनंजय समेत दो को मामले में दोषी पाया गया। जिसके बाद छह मार्च 2024 को सजा सुनाई गई। पुलिस अधीक्षक डॉ. अजय पाल शर्मा ने जानकारी के देते हुए बताया कि शासन के आदेश के अनुरूप यह कार्रवाई की गई है।

LIVE TV