दो दोस्तों में आपसी रंजिश के चलते फायरिंग, दोनों युवक अस्पताल में भर्ती

REPORT —JAVED CHAUDHARY

गाजियाबाद। गाजियाबाद में बीती रात एक दफ्तर पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गई, जिसमें 2 लोग घायल हो गए। दोनों युवकों में से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। मामला साहिबाबाद इलाके के राजेंद्र नगर इलाके का है। जहां पर सुभाष नाम का युवक अपने दो दोस्तों के साथ अपने ऑफिस के पास में ही दूसरे ऑफिस में बैठा हुआ था।दो युवक आए और उन्होंने ताबड़तोड़ फायर किया।

गाजियाबाद

जिसमें सुभाष को तीन गोलियां लगी हैं। और उसके दोस्त चेतन को पैर में गोली लगी है। सुभाष की हालत गंभीर बताई जा रही है। सुभाष कारों की सेल परचेस का काम करता है। और जिस दफ्तर में वह  बैठा हुआ था, वहां पर भी यही काम होता है। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

ठंड के प्रकोप में आई प्रदेश का राजधानी, सर्दी के कारण घरों में कैद होने पर मजबूर लोग…

सुभाष और चेतन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिवार का कहना है कि अभी तक किसी तरह की रंजिश का मामला उन्हें नहीं पता है। सुभाष की होश में आने पर ही कुछ बात कही जा सकती है। सर्दी और कोहरे का फायदा उठाकर बदमाश आसानी से फरार हो गए।

 

LIVE TV