भाजपा नेता ने मोदी और शाह को कहा ‘दो गुजराती चोर’, पार्टी ने दिखाया बाहर का रास्ता…

लखनऊ। भाजपा के वरिष्ठ नेता आय. पी. सिंह को पार्टी ने 6 साल के लिए निलंबित कर दिया है। दरअसल सिंह ने भाजपा नेतृत्व का उल्लेख गुजराती चोर के रूप में किया था। हमने ‘प्रधानमंत्री’ चुना था या ‘प्रचारमंत्री’? ऐसा सवाल उन्होंने मोदी पर किया।

आय. पी. सिंह पिछले तीन दशकों से भाजपा में रहकर काम कर रहे थे। उन्होंने अपने ट्विटर अकॉउंट लिखा कि देश का पीएम क्या टी-शर्ट और चाय का कप बेचते हुए अच्छा लगता है? भाजपा वो पार्टी रही है जिसने अपने विचारों से लोगों के दिलों में जगह बनायी, मिस कॉल देकर और टी-शर्ट पहन कर ‘कार्यकर्ताओं’ की खेती असंभव है। जिसके बाद ही पार्टी द्वारा कार्रवाई करते हुए सिंह को भाजपा पार्टी से 6 साल के लिए निलंबित कर दिया गया है ।

इस कार्रवाई के बाद सिंह ने फिर एक ट्वीट किया। जिसमें उन्होंने लिखा कि अभी मीडिया के मित्रों से ख़बर मिली की भारतीय जनता पार्टी ने मुझे छः वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया गया है। वही पार्टी जिसे मैंने अपने जीवन के तीन दशक दिए, एक धरतीपकड़ कार्यकर्ता की तरह जन सरोकार की राजनीति की, ढह चुके आंतरिक लोकतंत्र के बीच ‘सच बोलना’ जुर्म हो चुका है।

प्रधानमंत्री ने ट्विटर पर सबके नाम के पहले चौकीदार लगाया, लेकिन सिंह ने अपने नाम के पहले ऊसुलदार शब्द को जोड़ा है। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैंने क्षेत्रीय समाज का हूं।

‘दो गुजराती चोर’ हिंदी पट्टी के लोगों को पिछले पांच सालों से बेवकूफ बना रहे है, ऐसा टिप्पणी सिंह ने मोदी और शहा पर किए। हमारा उत्तर प्रदेश गुजरात से पांच गुना बड़ा है। उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था 5 लाख करोड़ है। वहीं गुजरात की अर्थव्यवस्था 1 लाख 15 हजार करोड़ रुपए है। इस स्थिति में, उन्होंने सवाल उठाया है कि वह क्या खाएंगे और क्या विकसित करेंगे।

बम की सूचना के बाद मुंबई-सिंगापुर उड़ान की सुरक्षित लैंडिंग

भाजपा नेतृत्व पर टिपण्णी करते हुए उन्होंने अखिलेश यादव की तारीफ की। आजमगढ़ से अखिलेश यादव की उम्मीदवारी की घोषणा के बाद वहां हर जगह खुशी है, ऐसा सिंह ने कहा। इससे धर्म और जाति की राजनीति खत्म हो जाएगी। इससे पहले भाजपा के वरिष्ठ नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने भी अपने नाम के पहले चौकीदार शब्द नहीं जोड़े है, उन्होंने अपने आप को ब्राम्हण कहा है।

LIVE TV