देहरादून : मल्टी नेशनल कंपनियों के खिलाफ केमिस्ट व्यापारियों ने बुलंद की अपनी आवाज, दुकानें रखी बंद

मल्टी नेशनल कंपनियों के खिलाफ देहरादून के केमिस्ट व्यापारियों ने शुक्रवार को भी अपनी दुकानें बंद रखीं। इतना ही नहीं उन्होंने कांवली रोड पर एकजुट होकर रिलायंस मार्ट के सामने प्रदर्शन भी किया। व्यापारियों में रिलायंस स्मार्ट और अन्य ऑनलाइन कंपनी स्टोर के खिलाफ जबरदस्त रोष है। यह रोष हुए प्रदर्शन के दौरान भी देखने को मिला। वहीं इस तरह केमिस्ट व्यापारियों के बंद के आह्वान के बाद लोगों को काफी ज्यादा समस्याओं का सामना भी करना पड़ा।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार रिटेल केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष नवनीत मल्होत्रा और मनीष नन्दा ने कहा कि यह ऑनलाइन स्टोर डिस्काउंट का प्रलोभन देकर दवाईयां उपलब्ध करवा रहे हैं। इसके चलते केमिस्ट व्यापारियों का काफी संकट के बादल आ गए हैं। इन ऑनलाइन स्टोर ने लोकल व्यापारियों को खत्म करने का बीड़ा उठा लिया है।

केमिस्ट व्यापारियों के इस आंदोलन का दून उद्योग व्यापार मंडल ने भी समर्थन दिया। दून व्यापार मंडल के वक्ताओं द्वारा बताया गया कि मल्टीनेशनल कंपनियां अनैतिक तरीके से व्यापार कर रही हैं।

LIVE TV