देश का पहला अनोखा स्कूल जहाँ लड़कियों की पढ़ाई के बाद करायी जाती है शादी, जानने के लिए पढ़ें खबर…

दुनिया में ऐसे कई स्कूल हैं, जो अपने आप में एक अनोखी खासियत समेटे हुए हैं। ऐसा ही एक स्कूल है गुजरात के अहमदाबाद में स्थित है, जहां न सिर्फ लड़कियों को पढ़ाया जाता है, बल्कि उनकी शादी का भी ख्याल रखा जाता है। यह स्कूल शायद दुनिया में अपने तरह का अनोखा स्कूल है।

जरा हटके

इस स्कूल का नाम ‘अंध कन्या प्रकाश गृह’ है। कभी चार बच्चों के साथ खोला गया यह स्कूल आज एक बड़े आवासीय विद्यालय का रूप ले चुका है। यह स्कूल दुनिया के सामने एक मिसाल बना हुआ है।

आपको बता दें कि इस खास स्कूल को खोलने का मकसद भी बहुत खास था। यह स्कूल दिव्यांग लड़कियों को शिक्षित करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए खोला गया था।

विकलांग लड़कियों की खराब शिक्षा को लेकर साल 1954 में ‘नीलकांत राय छत्रपति’ ने 10 हजार रुपये फंड के साथ इस स्कूल की शुरुआत की थी। इस स्कूल की देखरेख का जिम्मा ‘अंध कन्या प्रकाश गृह’ नाम के एक गैर सरकारी संगठन के पास है।

अगर आप भी खरीदना चाहते है आईपीएल में क्रिकेट टीम तो सावधान…

यह स्कूल शारीरिक रूप से दिव्यांग लड़कियों को क्वालिटी एजुकेशन देने के साथ ही उन्हें जीवन के प्रति आत्मनिर्भर बनाने के लिए जाना जाता है।

जब दिव्यांग लड़कियां शादी के योग्य हो जाती हैं तो संस्थान की ओर से उनके योग्य वर ढूंढकर उनकी शादी भी कराई जाती है। यही बात इस स्कूल को बाकी सभी स्कूलों से अलग बनाती है।

LIVE TV