
देश कोरोना महामारी से जूझ रहा है। इसी बीच महाराष्ट्र से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि महाराष्ट्र के मलाड इलाके में एक चार मंजिला इमारत के ढहने से बड़ा हदसा हुआ। बताया जा रहा है कि यह हादसा रात 11 बजे भारी बारिश के बीच हुआ है। इस हादसे के पीछे बारिश को मुख्य कारण बताया जा रहा है। वहीं हादसे में कुल 11 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। आंकड़ों में बच्चों से लोकर बुजुर्ग शामिल हैं। इमारत के ढहने के बाद दमकल कर्मियों द्वारा मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकालने के काम किया जा रहा है।

यदि बात करें बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) की तो उसके अनुसार मलाड के कलेक्टर कंपाउंड में इमारत गिरने से अब तक 11 लोगों की मौत हुई है और 7 लोग घायल हुए हैं। इस हादसे को लेकर बीएमसी ने अपने बयान में जानकारी देते हुए बताया कि आसपास की तीन और इमारतों को भी खाली करवा लिया गया है क्योंकि इनकी हालत ठीक नहीं ंहै। बचाव अभियान जोर-शोर से जारी है। इसी के साथ डीसीपी साउथ जोन विशाल ठाकुर ने ताया कि अब तक महिलाओं और बच्चों समेत 15 लोगों को निकाला जा चुका है इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मलबे में और भी लोगों के दबे होने की आशंका है। फिलहाल इस इमारत के ढहने की असल वजह का पता नहीं चल सका है लेकिन मलबे में से लोगों के रेसक्यू जारी है।