दुनिया के सबसे महंगे गणपति, जिनकी कीमत का नहीं है कोई ठिकाना…

डायमंड कटिंग और पोलिशिंग के लिए प्रसिद्ध हीरानगरी सूरत में विश्व के सबसे कीमती गणपति प्रतिमा के बारे में बताते हैं जिसके बारे में सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। आप हर रोज मंदिर जाते होंगे और कई प्रकार की गणेश प्रतिमाएं व मूर्तियां देखते होंगे।

ये मूर्तियां बहुत छोटी भी हो सकती है और बहुत बड़ी भी हो। लेकिन जिस गणपति की मूर्ति की बात हम बात आपको बताने जा रहे हैं उसकी कीमत 600 करोड़ रुपए लगाई गई है। गजानन का यह स्वरूप सूरत के हीरा निर्यातक कनुभाई आसोदरिया परिवार के पास है।

दुनिया के सबसे महंगे गणपति,

हम सभी जानते हैं कि गुजरात राज्य में स्थित सूरत शहर, हीरा नगर के नाम से प्रसिद्ध है। दरअसल ये गणेश जी मूर्ति कच्चे हीरे की है।

बताया जा रहा है कि मूर्ति 182.3 कैरेट की है और 36.5 ग्राम की है।हैरान करने वाली बात तो यह है कि अब तक इस परिवार को मूर्ति खरीदने के लिए 500 करोड़ रुपए तक के ऑफर मिल छुआ है। लेकिन इतने बड़े ऑफर को इस परिवार ने ठुकरा दिया।

इसके का कारण ये हैं कि ये हीरा कोहिनूर से भी अधिक कीमती है। हम आपको बता दें कि कोहिनूर 105 कैरेट है, जबकि गणपति की ये प्रतिमा 182 कैरेट 53 सेंट की है।

भारत के इस राज्य में लोगों ने नहीं मनाया गणतंत्र दिवस, राज्यपाल ने अकेले फहराया तिरंगा

आसोदरिया के परिवार के अनुसार, 12 वर्षों पूर्व बेल्जियम से एक कच्चे हीरों का खेप आया जिसमें उन्हें ये हीरे के गणपति जी मिलें। पिता को गणेशजी की छवि नजर आने पर उन्होंने घर के देव स्थल में रख दिया।

हीरे की इस गणेश मूर्ति को आसोदरिया परिवार ने घर के मंदिर में स्थापित कर दिया है। कनुभाई का मानना है कि गणेशजी की आकृति वाला यह हीरा दुनिया का अनोखा हीरा है, जिसकी कीमत नहीं लगाई जा सकती।

हीरे की खास बात यह है कि इसमें बनी गणेशजी की आकृति प्राकृतिक है जिसे दूर-दूर से लोग देखने आते हैं।

LIVE TV