दुनियां का दूसरा सबसे बड़ा जंगल,यहां हमेशा होती रहती है बारिश…

अफ्रीका महादेश के मध्य में दुनियां का दूसरा सबसे बड़ा जंगल “कांगो रेन फॉरेस्ट” है। इन घने हिस्सों मे सूर्य की किरणें बहुत मुश्किल से पहुंच पाती है। इस जंगल में पांच  नेशनल पार्क हैं।। यह जंगल इतना विशाल है कि यह अकेले ही नौ देशों की सीमाओं को छूता है। कुछ ऐसा ही है कांगो का वर्षावन, जिसे दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा जंगल कहा जाता है।

नियां का दूसरा सबसे बड़ा जंगल

यह मध्य अफ्रीका में स्थित है और इसका ज्यादातर हिस्सा कांगो देश में फैला हुआ है। 23 लाख वर्ग किलोमीटर से भी अधिक क्षेत्र में फैला यह जंगल भी इतना बड़ा है कि यह छह देशों में फैला हुआ है। कांगो के जंगल को ‘वर्षावन’ इसलिए कहा जाता है, क्योंकि यहां अधिकतर समय बारिश ही होती रहती है और खूब होती है। कहते हैं कि इस जंगल के कई हिस्से ऐसे भी हैं, जहां इंसान भी आज तक नहीं पहुंच पाए हैं। यहां तक कि जंगल में रहने वाले लोग भी पूरा जंगल नहीं घूम पाए होंगे।

यह जंगल इतना घना है कि कई जगहों पर तो सूर्य की रोशनी भी जमीन तक नहीं पहुंच पाती है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस जंगल में एक-दो नहीं बल्कि कुल पांच नेशनल पार्क हैं, जिन्हें संयुक्त राष्ट्र द्वारा विश्व धरोहर का दर्जा प्राप्त है। जैसे अमेजन के जंगलों के बीच अमेजन नदी निकलती है, ठीक वैसे ही इस जंगल के बीच से कांगो नदी निकलती है, जिसकी लंबाई करीब 4700 किलोमीटर है। यह अफ्रीका की दूसरी सबसे लंबी नदी जबकि दुनिया की सबसे गहरी नदी है। यह अंगोला, बुरुण्डी, कैमरून, तंजानिया और जाम्बिया जैसे कई देशों से होकर गुजरती है।

इस जंगल में 11 हजार से भी अधिक प्रकार के पेड़-पौधे मौजूद हैं। इनमें से एक हजार तो ऐसे हैं जो सिर्फ इसी जंगल में उगते हैं। इसके अलावा यह जंगल 2000 से भी अधिक तरह के जीवों और एक हजार से भी अधिक तरह की चिड़ियों का घर है। यहां ऐसे-ऐसे खतरनाक जीव-जंतु रहते हैं कि अगर कोई इंसान गलती से भी घने जंगलों में पहुंच जाए तो फिर उसका लौट कर वापस आना लगभग नामुमकिन है।

 

 

LIVE TV