21 नवंबर को यहीं पर होगा दीपिका और रणवीर पहला रिसेप्शन

मुंबई. दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 14 और 15 नवंबर को इटली के लेक कोमो में कोंकणी और सिंधी रिवाज से शादी की। शादी के बाद दोनों पहले मुंबई और अब बेंगलुरु पहुंच चुके हैं। मंगलवार को इस नई जोड़ी को एयरपोर्ट पर हंसते-खिलखिलाते देखा गया।

दोनों की शादी का पहला रिसेप्शन 21 नवंबर को बेंगलुरु में हो रहा और ये खासतौर से फैमिली एंड रिलेटिव्स के लिए होगा। एयरपोर्ट पर नई नवेली दुल्हन दीपिका ने जहां ऑफ व्हाइट फ्रॉक स्टाइल सूट, दुपट्टा, हाथों में चूढ़ा और मंगलसूत्र पहना था तो वहीं रणवीर सफेद कुर्ते-पायजामे, जूतियां और फ्लोवर प्रिंट नेहरू जैकेट में दिखे। एयरपोर्ट पर दोनों हाथों में हाथ डाले काफी खुश नजर आए। वहीं, दीपिका पति रणवीर की किसी बात पर खिलखिलाती दिखीं। 28 नवंबर को दीपवीर बॉलीवुड फ्रेंड्स के लिए रिसेप्शन देंगे।

महिला किसान ने दिखाया अनोखा टैलंट, सीमेंट की बोरियों से बना डाला वेडिंग गाउन

गौरतलब है कि रणवीर सिंह के हथेली का ये दीपक, दीपिका के नाम से मेल खाता है। मुंबई एयरपोर्ट पर आई उनकी तस्वीरों में से यह तस्वीर देखने पर पता चलता है। दोनों सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर नज़र आए। इस मौके पर दोनों ने भारतीय अंदाज में कपड़े पहन रखे थे। खबर यह भी आ रही है कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने मिलकर 50 करोड़ रूपये का घर खरीदा है। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण से जुड़े सूत्रों की मानें तो दोनों ने 50 करोड़ रूपये का बंगला मुंबई के जुहू इलाके में खरीदा है।

रिपोर्ट के मुताबिक, आनंद कारज की रस्म के दौरान दीपिका इमोशनल हो गईं। उस समय हर्षदीप कौर गुरबाणी ‘एक ओंकार…’ की लाइव परफॉर्मेंस दे रही थीं। जब आखिरी फेरे में दीपिका की नजर पिता प्रकाश पादुकोण से मिली तो वे अपने आंसू रोक नहीं सकीं। प्रकाश की आंखों में भी आंसू थे।

LIVE TV