दिल्ली सरकार ने छात्राओं की पढ़ाई का रखा पूरा ध्यान, रेडियो-दूरदर्शन से की यह मांग…

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने छात्र-छात्राओं  को पढ़ाने के लिए तीन घंटे रेडियो और दूरदर्शन पर तीन घंटे का एयरटाइम मांगा है। यह टाइम रोज की पढ़ाई के लिए मांगा है। देश में लॉकडाउन – 2 चल रहा है। जो कि 3 मई तक पूरे देश में लागू रहेगा।

 

छात्राओं की पढ़ाई
दिल्ली सरकार ने कोविड-19 की वजह से बन रही स्थिति को देखते हुए दूरदर्शन और ऑल इंडिया रेडियो से तीन घंटे का दैनिक एयरटाइम मांगा है, ताकि विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन कक्षाओं का प्रसारण किया जा सके। अधिकारियों का मानना है कि अगर लॉकडाउन प्रतिबंधों में ढील भी दी जाती है तब भी पूर्ण रूप से स्कूलों को खोलने और कक्षाओं के संचालन में वक्त लगेगा। ऐसे में रेडियो और दूरदर्शन पर कक्षाओं के प्रसारण के जरिए ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थियों तक आसानी से पहुंचा जा सकता है।

शिक्षा निदेशालय के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि इसके लिए केंद्र सरकार से संपर्क किया गया है और रेडियो एवं दूरदर्शन पर कक्षाओं के प्रसारण के लिए तीन घंटे का वक्त मांगा है। जब तक स्कूल न खुल जाएं तब तक रेडियो और दूरदर्शन के जरिए विद्यार्थियों के लिए कक्षाओं का प्रसारण कर सकते हैं। अधिकारी ने बताया कि सरकार से माध्यमिक और उच्च माध्यमिक कक्षाओं के लिए अलग-अलग स्लॉट मांगा गया है।

टी-ब्रेक के लिए बेहतरीन नाश्ता बनेगा हरियाली टिक्की
अधिकारी ने कहा कि हम बच्चों को ऑनलाइन कक्षाएं देने के लिए बेहतरीन संस्थानों के साथ भी साझेदारी कर रहे हैं। अगर यह स्लॉट मिल जाता है तो शिक्षक हमारी योजना के मुताबिक दूरदर्शन और रेडियो के जरिए विद्यार्थियों को पढ़ा सकते हैं। दिल्ली में सरकारी स्कूलों में ऑनलाइन कक्षाएं दी जा रही हैं। लेकिन 68 फीसदी विद्यार्थियों के पास ही घर में स्मार्टफोन है।

 

LIVE TV