मैनपुरी: शौच के लिए गई युवती के साथ रेप की वारदात, हालत नाजुक

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में रेप डकैती एवं मर्डर जैसी घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला भोगांव थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी 8 वर्षीय किशोरी के साथ आरोपी दुष्कर्म जैसी जघन्य घटना को अंजाम देकर फरार हो गया। किशोरी की हालत गंभीर के चलते एंबुलेंस द्वारा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

किशोरी दोपहर लगभग 2:00 बजे हाईवे किनारे शौच क्रिया करने गई थी, इसी दौरान अज्ञात युवक द्वारा उसके साथ दुष्कर्म जैसी जघन्य घटना को अंजाम दिया गया। इसके बाद आरोपी फरार हो गया। परिजनों ने पुलिस को पूरे मामले की सूचना दी। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
(इनपुट- नफीस अली)

LIVE TV