मंगलवार से शुरू होगा दिल्ली विधानसभा का मानसून सत्र

दिल्ली विधानसभानई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा का मानसून सत्र मंगलवार से शुरू होगा। यह जानकारी आधिकारिक सूत्रों ने रविवार को दी। आम आदमी पार्टी सरकार इस सत्र में न्यूनतम मजदूरी (दिल्ली) संशोधन विधेयक 2015, दिल्ली (समयबद्ध सेवा पाने का नागरिकों का अधिकार) संशोधन विधेयक 2015 और नेताजी सुभाष प्रौद्योगिकी संस्थान संशोधन विधेयक को फिर से पेश करेगी।

पीएम मोदी ने मुस्लिम बहनों को रक्षाबंधन पर दिया कभी न भूलने वाला तोहफा

दिल्ली विधानसभा ने इन तीनों विधेयकों समेत कुल 14 विधेयकों को पारित कर केंद्र सरकार के पास मंजूरी के लिए भेजा था, लेकिन इनमें से अधिकांश आपत्तियों के साथ वापस आ गए।

राज्य सरकार ने इससे पहले केंद्र सरकार से न्यूनतम मजदूरी (दिल्ली) संशोधन विधेयक 2015 को मंजूरी देने का आग्रह किया था ताकि राजधानी में बढ़ाई गई न्यूनतम मजदूरी को जल्द से जल्द लागू किया जा सके। लेकिन, इस विधेयक को लौटा दिया गया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के बेटे पर IAS की बेटी ने दर्ज कराया मुकदमा, कहा- पुलिस न आती तो…

आम आदमी पार्टी सरकार ने मार्च महीने में अकुशल, अर्धकुशल और कुशल कर्मियों की न्यूनतम मजदूरी में 37 फीसदी बढ़ोतरी की थी।

LIVE TV