दिल्ली में बच्ची का नग्‍न अवस्‍था में मिला शव, मचा हडकंप

दिल्लीनई दिल्ली। दिल्ली में आठ वर्षीया बच्ची का नग्न अवस्था में शव मिला है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने  बताया कि सुबह 7.10 बजे रंगपुर पहाड़ी जंगल में एक शव के होने की जानकारी मिली।

दिल्ली में मिला शव

संयुक्त पुलिस आयुक्त (दक्षिण) आर.पी.उपाध्याय ने कहा, “हमने सुबह आठ बजे शव बरामद किया। ऐसा लग रहा था कि उसे दफनाने की कोशिश की गई थी।” उपाध्याय ने बताया, “शव के पास एक कुल्हाड़ी, कुछ कपड़ों के साथ एक बैग और डॉक्टर की एक पर्ची मिली है।”

अधिकारी ने बताया कि अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के डॉक्टरों को शव पर किसी बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। उन्होंने बताया, “शव की पहचान के बाद उसका पोस्टमार्टम किया जाएगा।”

LIVE TV