दिलवालों की दिल्ली ठंड के साथ-साथ प्रदूषण की भी शिकार हुई, एक दिन में इतनों की मौत

दिल्ली। शनिवार की सुबह दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए शीतलहर का प्रकोप लाई है। शीतलहर के कारण मौसम में ठिठुरन बढ़ गई है। वहीं अगर ऐसे मौसम में प्रदूषण की बात करें तो आज सुबह लोधी रोड इलाके में पीएम 2.5 और पीएम 10 दोनों ही खराब(पुअर) स्तर पर दर्ज हुए हैं। पीएम 2.5 234 दर्ज किया गया है और पीएम 10 230 दर्ज किया गया है। यह दोनों ही खराब वायु गुणवत्ता में आते हैं।

दिलवालों की दिल्ली

जनवरी के अंतिम सप्ताह में भी पांच डिग्री चल रहे न्यूनतम तापमान पर ब्रेक लग गया है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग के अनुसार, अगले सप्ताह पश्चिमी विक्षोभ विकसित होगा, इस कारण कुछ इलाकों में बारिश होने की संभावना है। साथ ही मौसम में कुछ बदलाव होगा।

राजधानी में बीते बुधवार से ही मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। हालांकि शाम के समय चल रही ठंडी हवा थोड़ा परेशान कर रही है। शुक्रवार को भी आंशिक रूप से बादल छाए रहे। बीच-बीच में हल्की धूप निकलती रही। शाम होते-होते ठंडी हवा का अहसास तेज होने लगा।

विराट कोहली-अनुष्का शर्मा की वायरल हुई रोमांटिक तस्वीर, 15 घंटे में 30 लाख लाइक्स

विभाग के अनुसार, अब पारा थोड़ा चढ़ने लगा है। बीते 24 घंटों में कहीं-कहीं छिटपुट बारिश भी हुई। विभाग ने 4 फरवरी से 7 फरवरी के बीच बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं अगले दो से तीन दिन घना कोहरा रहने का अनुमान है। शनिवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री व न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रहने की संभावना है।

LIVE TV