दलाई लामा ने मंच पर रामदेव के पेट में जड़ा ‘पंच’, दाढ़ी भी खींची

मुंबई। मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कमाल का नजारा देखने को मिला। आयोजित वर्ल्ड पीस एंड हारमनी कॉन्क्लेव में देश और दुनिया की दिग्गज हस्तियों ने जुटकर शांति का संदेश दिया। कॉन्क्लेव में धर्म गुरु दलाई लामा और बाबा रामदेव की बीच जमकर हंसी-मजाक भी हुआ। अपने संबोधन के दौरान दलाई लामा ने बाबा रामदेव को अपने पास बुलाकर उनकी दाढ़ी पकड़ ली। साथ ही बाबा रामदेव ने भी मंच पर अपनी योग कला का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में मुस्लिम धर्म गुरु कल्बे सादिक ने कहा कि बाबरी केस का फैसला अगर हिन्दुओं के पक्ष में आता है तो मुस्लिम समुदाय इसे खुशी से स्वीकार करेगा। साथ ही फैसला अगर मुसलमानों के पक्ष में आता है तो उन्हें विवादित जमीन हिन्दुओं को दे देनी चाहिए। कल्बे सादिक के इस बयान पर कॉन्क्लेव में मौजूद केंदीय मंत्री हर्षवर्धन ने कहा कि मौलान ने यह बयान देकर हमारा दिल जीत लिया। हर्षवर्धन ने कहा कि भगवान राम ना हिन्दू थे ना मुस्लिम, वह तो भारत की आत्मा हैं।

यह भी पढ़ें: शिया मौलवी के बयान ने जीता BJP का दिल, हर्ष वर्धन बोले- भगवान राम भारत की आत्मा

संबोधन के दौरान बाबा रामदेव ने भारत-चीन सीमा विवादा का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि चीन शांति में विश्वास नहीं रखता अगर ऐसा होता को दलाई लामा को भारत में नहीं होते। रामदेव ने कहा कि हम योग की भाषा में बात करते हैं लेकिन अगर किसी को यह भाषा नहीं समझ आती तो उसे युद्ध की भाषा में जवाब देना भी हमें आता है।

LIVE TV