
पिथौरागढ़। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में सुन्याडा गांव में एक महिला घर में घुसे तेंदुए से भिड़ गई। इस महिला ने हिम्मत दिखाते हुए तेंदुए का जमकर सामना किया और उसको घर से भगाने में कामयाब रही।
तेंदुए ने किया महिला को घायल
प्रेमादेवी नाम की इस महिला के गर्दन और चेहरे पर चोट आई है। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वन विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार और शनिवार की रात में यह घटना उस समय हुई जब प्रेमा का पूरा परिवार घर की दूसरी मंजिल पर सो रहा था।
रात में तेंदुआ घर में घुसा और ऊपर पहुंच गया। जब प्रेमा की आंखे खुली तो तेंदुआ उनके पास था उसने उनपर हमला कर दिया। प्रेमा ने कमरे में रखे डंडे से उस पर लगातार वार किए। शोर सुनकर घर के बाकी सदस्य भी जाग गए और उन्होंने उजाला किया। जिससे तेंदुआ वहां से भाग गया।