
केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन के बाद से उनकी पहली पत्नी राजकुमारी पूरी तरह से टूट चुकीं हैं। शनिवार सुबह भी वह रामविलास का चेहरा देखकर बेहोश हो गयीं। इसके बाद पास मौजूद महिलाओं ने उन्हें संभाला, पानी का छीटा मार होश में लाने का प्रयास किया। इस बीच वहां मौजूद सभी महिलाओं की आंखे आंसुओं से भर गयीं।

रामविलास पासवान की पहले पत्नी राजकुमारी पर कभी भी केंद्रीय मंत्री की चमक धमक का असर न पड़ा। हालांकि वह पति की सलामती के लिए हमेशा ही मांग में सिंदूर भरती दिखाई दीं। रामविलास की ओर से तलाक दिये जाने के बाद भी उन्होंने कभी भी पति का घर नहीं छोड़ा। पति से दूर रहने के बावजूद वह हमेशा सुहाग की सलामती के लिए दुआ मांगती थीं।

हालांकि जब से रामविलास के निधन की खबर मिली है तब से उनकी आंखों में आंसू है। वह लगातार पति के लिए बिलख रही हैं। वह ज्यादातर अचेत हैं और होश आने पर फिर रो रही हैं।
180 किलोमीटर दूर से आई राजकुमारी देवी
तलाक होने के बावजूद राजकुमारी देवी खगड़िया के शहरबन्नी गांव स्थित रामविलास पासवान के पैतृक घर में रहती हैं। पति के दर्शन के लिए वह तकरीबन 180 किलोमीटर दूर से आई हैं। गुरुवार को जब से उन्हें पति के निधन की खबर मिली वह तब से सदमें में हैं। रो-रोकर उनका चेहरा सूज गया है और आंखे भी सूज चुकी हैं। जैसे ही उनकी गाड़ी शनिवार सुबह पहुंची तो घर के बाहर कोई भी उन्हें सहारा देने के लिए नहीं निकला। वह जैसे तैसे घर की दहलीज पार कर अंदर पहुंची और तब से अब तक वह लगातार रो रही हैं और कई बाह पासवान का शव देख बेसुध चुकी हैं।