टीवी इंडस्ट्री के वो चमकते सितारे जिन्होंने कम उम्र में ही सुसाइड कर हारी ज़िंदगी की जंग

मुंबई. साल 2020 में जहां एक तरफ कोरोना वायरस ने पूरे विश्व में कोहराम मचाया हुआ है। वहीं दूसरी ओर भारत में  बॉलिवुड और टेलीविज़न इंडस्ट्री से एक के बाद एक दुखद खबर सामने आ रही हैं।  साल 2020 में बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री ने अपने कई अमूल्य सितारों को खो दिया है। हाल ही में हुए बॉलिवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से सुशांत के परिवार और बॉलिवुड  समेत सुशांत के फैंस को गहरा सदमा पहुंचा है।

सुशांत सिंह राजपूत की मौत की गुत्थी अभी तक सुलझी नहीं है पुलिस और प्रशासन इस केस की गुत्थी सुलझाने में लगा हुआ है। सुशांत के निधन के बाद  से बॉलिवुड इंडस्ट्री  में नेपोटिज़्म का मुद्दा गरमाया हुआ है। जिसके चलते बॉलिवुड के कई बड़े चेहरे सवालों के घेरे में आ चुके हैं। इतना ही नहीं सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से उनकी गर्लफ्रेंड रही रिया चक्रवर्ती पर कानून का शिकंजा कस गया है। सुशांत के सुसाइड की खबरों के कई दिनों बाद एक और मशहूर टीवी एक्टर के सुसाइड की खबरों ने एक बार फिर सबको चौंका दिया। आज इस रिपोर्ट में हम जानेंगे ऐसे ही कुछ सेलेब्स के बारे में जिन्होंने कम उम्र में सुसाइड कर अपनी ज़िंदगी गवाई ।

मनमीत ग्रेवाल

मशहूर टीवी एक्टर मनमीत ग्रेवाल का 32 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने 15  मई 2020  को आत्महत्या कर ली थी। कोरोना संक्रमण के कहर के चलते देश में  लगे लॉकडाउन की वजह से सीरियल का काम बंद था ऐसे में वह आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे।

समीर शर्मा

6 अगस्त 2020 को टीवी इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता समीर शर्मा का निधन हो गया है। खबरों के मुताबिक समीर ने  अपने घर के कमरे के पंखे से लटक कर सुसाइड कर  लिया। उनका शव मुंबई के मलाड स्थित उनके निवास पर पंखे से लटकता मिला था। जिसको देखकर पुलिस को समीर के सुसाइड करने का अंदेशा हुआ। आपको बता दें, एक्टर समीर शर्मा ने कहानी घर घर की जैसे मशहूर सीरियल में काम किया है।

प्रेक्षा मेहता

टीवी इंडस्ट्री की टैलेंटेड और ख़ूबसूरत अदाकारा प्रेक्षा मेहता का 25  साल की उम्र में निधन हो गया। ‘क्राइम पेट्रोल’, ‘लाल इश्क’ और ‘मेरी दुर्गा’ जैसे सीरियल में काम करने वाली एक्ट्रेस प्रेक्षा मेहता ने 25 मई 2020 को रात के समय इंदौर में आत्महत्या कर ली। सुसाइड से पहले प्रेक्षा ने सुसाइड नोट में लिखा था, ‘‘मेरे टूटे हुए सपनों ने मेरे कॉन्फिडेंस का दम तोड़ दिया है। मैं मरे हुए सपनों के साथ नहीं जी सकती। इस निगेटिविटी के साथ रहना मुश्किल है। पिछले एक साल से मैंने बहुत कोशिश की। अब मैं थक गई हूं।’’

LIVE TV