झारखंड विधानसभा चुनाव: लोजपा के साथ आजसू ने भी छोड़ा भाजपा का साथ

रांची। झारखंड विधानसभा  चुनाव के  लिए भाजपा लोजपा ने तो पहले ही साथ छोड़ दिया था लेकिन अब उनकी सहयोगी पार्टी आजसू ने भी गठबंधन तोड़ दिया है। दोनों पार्टियों के बीच सीट बंटवारे को लेकर बात नहीं बन पा रही थी। भाजपा प्रदेश की कुल 80 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।झारखंड विधानसभा चुनाव

भाजपा की सहयोगी आजसू ने बिना भाजपा से बात किए 12 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान कर दिया था। इनमें तीन सीटों पर भाजपा ने भी उम्मीदवारों की घोषणा की थी।

भाजपा ने जारी की तीसरी सूची

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपने प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी कर दी है। 15 प्रत्याशियों की इस सूची में विधानसभा अध्यक्ष दिनेश उरांव, मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा, अमर कुमार बाउरी समेत पार्टी के छह वर्तमान विधायकों को टिकट दिया गया है।

भाजपा अभी तक 81 में 68 प्रत्याशियों की सूची जारी कर चुकी है। पहली सूची में 52 और दूसरी सूची में महज एक लोहरदगा सीट से प्रत्याशी की घोषणा की गई थी। हुसैनाबाद से भाजपा समर्थित उम्मीदवार विनोद सिंह को भी जोड़ लें तो इनकी संख्या 69 हो जाती है।

अब बस 12 सीटों की घोषणा शेष है। भाजपा की तीसरी सूची में भी मंत्री सरयू राय का नाम नहीं है जिसे लेकर अटकलों का बाजार गर्म है। मांडर सीट से विधायक गंगोत्री कुजूर का टिकट काट दिया गया है। यहां से देव कुमार धान को भाजपा ने अपना प्रत्याशी बनाया है।

चीन सरकार ने किया ऐलान , अब 18 साल से कम उम्र के बच्चे नहीं खेल सकेगे ऑनलाइन गेम…

लोजपा भी छोड़ चुकी है भाजपा का साथ 

इससे पहले लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) ने भी भाजपा से दूर होने की घोषणा की थी। पार्टी ने कहा था कि वह झारखंड विधानसभा चुनाव अकेले ही लड़ेगी। लोजपा के अध्यक्ष और सांसद चिराग पासवान ने कहा कि पार्टी ने गठबंधन से जिन सीटों की मांग की थी, उनमें से अधिकांश सीटों पर भाजपा, उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। ऐसे में उनकी पार्टी राज्य में विधानसभा चुनाव अकेले ही लड़ेगी।

चिराग पासवान ने कहा था कि लोजपा इस बार ‘टोकन के रूप में दी जाने वाली सीटों’ को स्वीकार नहीं करने वाली है। उन्होंने कहा कि हमने गठबंधन के तहत छह सीटों की मांग की थी पर इन सभी सीटों के बारे में रविवार को भाजपा द्वारा उम्मीदवारों की घोषणा की जा चुकी है।

 

LIVE TV