
हिंदी सिनेमा में अवॉर्ड की अहमियत बहुत होती है. इस कड़ी में सबसे लोकप्रिय पुरस्कारों जी सिने अवार्ड्स 2020 के बारे में तो सभी जानते हैं जो दर्शकों की पसंद से ही दिया जाता है. आज इसका काउंटडाउन शुरू हो चुका है. इस अवॉर्ड फंक्शन का प्रसारण शनिवार कसो होना है. लेकिन आपको बता दें कि कोरोना वायरस की वजह से इसमें दर्शकों को आने की अनुमति नहीं थी.

इन पुरस्कारों का सबसे बड़ा आकर्षण है हीरो नंबर वन रणवीर सिंह की शम्मी कपूर, जीतेंद्र, मिथुन चक्रवर्ती और गोविंदा जैसे सुपरस्टार्स के गानों पर एक धमाकेदार परफॉरमेंस। जी हां, दर्शकों के चहेते गली बॉय रणवीर सिंह ने इस साल के जी सिने अवार्ड्स में एक धमाकेदार पेशकश मंच पर दी है। 13 मार्च को मुंबई में हुए इन पुरस्कारों के बारे में हम आपको पहले भी जानकारी दे चुके हैं।
इस पेशकश में रणवीर ने शम्मी कपूर, जीतेंद्र, मिथुन चक्रवर्ती और गोविंदा जैसे डांसिंग सुपरस्टार्स को सलाम किया है। शनिवार को जी टीवी और जी सिनेमा पर एक साथ प्रसारित होने वाले इस कार्यक्रम में ‘आई एम ए डिस्को डांसर‘ की धुन पर रणवीर सिंह हवा में झूलती एक डिस्को बॉल पर नाचते हुए एंट्री करेंगे।
मंच पर आने से पहले रणवीर को गोविंदा और उनकी पत्नी के साथ बात करते देखा गया। इतना ही नहीं उन्होंने इस गोविंदा के पैर छूकर उनका आशीर्वाद भी लिया। रणवीर ने अपनी पेशकश में गोविंदा के मशहूर गाने ‘हुस्न है सुहाना‘ पर जमकर डांस किया और अपने स्क्रीन आइडल गोविंदा की खूब तारीफें भी कीं।