जिले में एक और डॉक्टर को फिर कोरोना पॉजिटिव, नोएडा सेक्टर – 45 सील…

दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे देश में कोरोना के चलते लॉकडाउन चल रहा है। हालांकि जिस तरह से इस दौरान कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ी है, वह चिंताजनक है। बता दें कि दिल्ली में शुक्रवार को आरएमएल अस्पताल में भर्ती कोरोना संक्रमित मरीजों में से तीन ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। जबकि 138 और नए मरीज सामने आए हैं। दिल्ली में अब तक कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 2514 हो गई है। वहीं गृमंत्रालय ने शनिवार सुबह से रजिस्टर्ड दुकानों को शर्तों के साथ खोलने की अनुमति दी है। हालांकि शॉपिंग मॉल्स और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स अभी नहीं खुलेंगे। वहीं आज दरियागंज सब्जी मंडी में लोगों को सैनिटाइजेशन के बाद ही अंदर घुसने दिया जा रहा है।

गाजियाबाद के इंदिरापुरम में एक्सप्रेस गार्डन में रहने वाली महिला बाल रोग विशेषज्ञ की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। महिला की जांच दिल्ली में प्राइवेट लैब में हुई थी। सीएमओ डॉ. एनके गुप्ता ने बताया कि महिला को मुरादनगर में भर्ती किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि महिला के परिवार के सदस्यों को क्वारंटीन करने के 5 दिन बाद सैम्पल लिया जाएगा क्योंकि अभी किसी भी सदस्य में कोई लक्षण नहीं है।

केंद्र के बाद अब यूपी सरकार की कर्मचारियों पर मार, लिया यह कठोर फैसला…

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहना है कि केंद्र सरकार ने कल रात को आदेश दिया है, उसके बारे में पता करते हैं कि क्या है। दिल्ली में 92 हॉटस्पॉट हैं, दिल्ली का कोई भी जिला पूरा सील नहीं है।  दुकान खोलने हैं या नहीं दोपहर तक इस बारे में निर्णय लिया जाएगा। फैसला जो भी हो उसकी शुरुआत 30 अप्रैल के बाद ही होगी।

 

LIVE TV