शरबतों की दुनिया में है सबसे टेस्टी और फायदेमंद जामुन का जूस

जामुन का शरबतगर्मी के मौसम में हर किसी को शरबत पीना अच्छा लगता है। हम अक्सर नींबू, बेल आदि का शरबत पीते हैं और महमानों को भी देते हैं। अगर आप कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं तो जामुन के शरबत से बेहतर कुछ नहीं होगा। जामुन एक मौसमी फल है। खाने में स्वादिष्ट होने के साथ ही साथ इसके काफी फायदे भी हैं। जामुन में भरपूर मात्रा में ग्लूकोज़ और फ्रुकटोस पाया गया है। जामुन में लगभग सभी ज़रूरी तत्व हैं। तो आज हम आपको जामुन का शरबत बनाना सिखाएंगे।

सामग्री-

  • पके जामुन – 500 ग्राम
  • चीनी – 600 ग्राम
  • काली मिर्च पाउडर -½ चम्मच
  • काला नमक – ½ चम्मच
  • भुना जीरा पाउडर – ½ चम्मच
  • साइट्रिक एसिड – 1 चम्मच
  • पानी – 1 लीटर

यह भी पढें: स्वाद के साथ गर्मी से भी राहत देगा पाइनएप्प ल रायता

जामुन का शरबत बनाने की विधि-

  • सबसे पहेले जामुन को धुल लें।
  • उसके बाद जामुन को उबाले जबतक उसका छिलका न उतर जाए।
  • अब ठन्डे होने पर हाथों से मसलकर गूदे को अच्छी तरह से निकल लें और चीनी में मिलाएं।
  • जूस को छलनी से छानें और साइट्रिक एसिड मिलाएं।
  • फिर उसे फ्रिज में रख के ठन्डे कर लें।
  • ठंडा होने के बाद उसमें बर्फ के टुकड़े डालकर सर्व कर लें।
  • तैयार है जामुन का खट्टा-मीठा ठंडा-ठंडा शरबत।
LIVE TV