जापान में यौन उत्पीड़न के आरोप में शीर्ष अधिकारी का इस्तीफा

टोक्यो। जापान में महिला पत्रकारों के यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद वित्त मंत्रालय के एक शीर्ष अधिकारी ने इस्तीफा दे दिया है। बीबीसी की गुरुवार की रिपोर्ट के अनुसार, जुनिची फुकुदा ने एक पत्रिका की रिपोर्ट में लगाए गए आरोपों से इनकार किया है। फुकुदा ने कहा कि वह मंत्रालय के काम में बाधक नहीं बनना चाहते हैं इसलिए वह अपने पद से इस्तीफा दे रहे हैं।

पाकिस्तान ने सर्जिकल स्ट्राइक के भारत के दावे को ‘आधारहीन’ बताया

जापान में महिला

फकुदा पर महिला पत्रकारों के लिए सांकेतिक टिप्पणी करने का आरोप पहली बार शुकन शिंचो नामक पत्रिका में प्रकाशित हुई थी।

बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, पत्रिका ने इस सप्ताह एक ऑडियो क्लिप भी जारी की जिसमें अधिकारी कहते हैं- ‘क्या मैं आपको गले लगा स… हूं? और क्या मैं आपके स… को स्पर्श कर सकता हूं?’

पाकिस्तान : एसिड हमले में 3 लड़कियां झुलसीं

फुकुदा के इस्तीफा देने के पहले जापान के समाचार पत्रों के लिए काम करने वाले पत्रकारों के संघ ने कार्यस्थल पर महिलाओं को बेहतर सुरक्षा प्रदान करने की मांग को लेकर एक बयान जारी किया था।

जापान का वित्त मंत्रालय इन दिनों आलोचनाओं के घेरे में है। उस पर प्रधानमंत्री शिंजो आबे को बचाने के लिए दस्तावेजों को बदलने का आरोप है। कथित तौर पर शिंजो आबे के संगे-संबंधियों को फायदा पहुंचाया गया है। मंत्रालय ने कहा कि आरोपों की जांच के लिए एक लॉ फर्म को नियुक्त करने पर विचार किया जा रहा है।

एक अन्य मामले में नीगाता प्रांत के गवर्नर रायुइची योनेयामा को संबंध बनाने के लिए महिलाओं को पैसे देने के आरोपों में पद गंवाना पड़ा।

हैशटैग मी टू आंदोलन हॉलीवुड में हार्वे विंस्टीन कांड से भड़का था और विश्व के कई देशों में यौन उत्पीड़न के खिलाफ यह आंदोलन शुरू हुआ, लेकिन जापान में रूढ़िवादी समाज होने के कारण वहां यह आंदोलन अब तक उतना जोर नहीं पकड़ा है।

LIVE TV