जानिए भारत के ये सबसे सुपर कंप्यूटर , रिसर्च में हुआ खुलासा…

जब भी कंप्यूटर की बात होती है तो हमारे दिमाग में यह ख्याल आता है कि एक ऐसी मशीन जो बिना थके तेजी से और सटीक काम कर सके, लेकिन बात जब सुपर कंप्यूटर्स की होती है तो एक बड़ा कंप्यूटर सा कंप्यूटर सामने आता है जो पलक झपकते ही लाखों कैलकुलेशन कर सकता है। वहीं सुपर कंप्यूटर्स पर पूरी दुनिया में बड़े पैमाने पर काम हो रहा है लेकिन भारत अभी इस मामले में बहुत पीछे है।

 

बतादें की केवल अमेरिका में ही कुल 233 सुपर कंप्यूटर्स हैं, जबकि भारत में इनकी संख्या सिर्फ 11 है। वहीं इसमें से 2 कंप्यूटर टॉप 100 की सूची में शामिल हुए हैं। हाल ही में टॉप 500 प्रोजेक्ट नाम की संस्था ने दुनियाभर के 500 टॉप सुपर कंप्यूटर्स की लिस्ट जारी है जिसमें भारत के 11 सुपर कंप्यूटर्स शामिल हैं। बता दें कि टॉप 500 प्रोजेक्ट नाम की संस्था सुपर कंप्यूटर्स के बारे में आंकड़े इकट्ठा करती है।

ये नुस्खा दिलाएगा आपको बहती नाक से छुटकारा, सेहत बनेगी दुरुस्त

लेकिन यह संस्था हर दो साल पर सुपर कंप्यूटर्स वाले देश की लिस्ट जारी करती है। तो चलिए आज हम भारत के टॉप 5 सुपर कंप्यूटर्स और उनके इस्तेमाल के बारे में विस्तार से जानते हैं।भारत में सुपर कंप्यूटर्स का इस्तेमाल ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री से लेकर मेडिकल और शिक्षा के क्षेत्र में रिसर्च के लिए हो रहा है।

वहीं भारत के टॉप 5 सुपर कंप्यूटर्स की बात करें तो उसमें सहस्र (क्रे XC40),आदित्य, टीआईएफआर कलर बोसोन, IIT Delhi HPC और परम युवा 2 जैसे सुपर कंप्यूटर्स के नाम सामने आते हैं।

जानिए इनके बारे में विस्तार से-

SahasraT (Cray XC40) –

बतादें की सहस्त्र सुपर कंप्यूटर को बैंगलोर में भारतीय विज्ञान संस्थान में सुपर कंप्यूटर शिक्षा और अनुसंधान केंद्र (एसईआरसी) रखा गया है। एसईआरसी विज्ञान और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में हाई-परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग में मदद करता है। लेकिन सहस्त्र को दुनिया के शीर्ष 500 सुपर कंप्यूटर्स की टॉप 500 सूची में 96 वां स्थान हासिल हुआ है।

देखा जाये तो सहस्त्र सुपर कंप्यूटर की खासियतों की बात करें तो इसमें इंटेल का Haswell Xeon E5-2680v3 प्रोसेसर है और ग्राफिक्स के लिए इसमें NVIDIA K40 जीपीयू दिया गया है। इसमें 2.1PB (पेटाबाइट) की स्टोरेज है। इसमें 1500 प्रोसेसर और 44 ग्राफिक्स हैं। इसमें 5600GB की रैम है। यह Linux ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसका इस्तेमाल एयरोस्पेस इंजीनियरिंग, मौसम विज्ञान की भविष्यवाणियों और ज्योतिषीय क्षेत्र में होता है।

आदित्य नाम का सुपर कंप्यूटर इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ ट्रॉपिकल पुणे में है। यहां का मौसम विज्ञान विभाग भारत का सबसे सटीक मौसम विज्ञान विभाग है। आईबीएम के इस सुपर कंप्यूटर को दुनिया के टॉप 500 सुपर कंप्यूटर की लिस्ट में 116वां स्थान हासिल हुआ है। इस सुपर कंप्यूटर के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें Intel Xeon Haswell E5-2670 2.6GHZ वाला प्रोसेसर है और इसमें 15 टीबी रैम दिया गया है। इसमें Linux ऑपरेटिंग सिस्टम काम करता है।

जहां इस सुपर कंप्यूटर का इस्तेमाल मौसम के बारे में जानकारी जुटाने के लिए होता है। मानसून के लिए वर्षा चक्रों की भविष्यवाणी करने और वायु गुणवत्ता के पूर्वानुमान के बारे में यह सटीक डाटा देता है। देश में मौसम का पूर्वानुमान यह कंप्यूटर लगाता है।

कह्ब्रो के मुताबिक यह सुपर कंप्यूटर टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च फैसिलिटी में रखा गया है। इस सुपर कंप्यूटर को हैदराबाद में तैयार किया गया है और दुनिया के टॉप 500 सुपर कंप्यूटर की लिस्ट में इसे 145वां स्थान हासिल हुआ है। इसकी स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें इंटेल का Xeon E5-2680 प्रोसेसर है और ग्राफिक्स के लिए इसमें NVIDIA Tesla K20x GPU है।

लेकिन इसमें कुल 1.1PB की स्टोरेज है। इसमें भी लाइनक्स ऑपरेटिंग सिस्टम है। इसका इस्तेमाल सैद्धांतिक भौतिकी और क्वांटम क्रोमोडायनामिक्स पर आधारित रिसर्च के लिए होता है। इसके जरिए ब्रह्मांड के बारे में जानकारी मिलती है।

वहीं IIT दिल्ली के कैंपस में भारत का सबसे तेज सुपर कंप्यूटर है। इस सुपर कंप्यूटर में जो ग्राफिक्स है वह दुनिया के कुछ चुनिंदा कंप्यूटर्स में ही है। इसके लिए आईआईटी दिल्ली NVIDIA के साथ काम भी कर रहा है। इस कंप्यूटर को दुनिया के टॉप 500 सुपर कंप्यूटर की लिस्ट में इसे 166वां स्थान प्राप्त हुआ है। इसकी स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें HP ProLiant XL230a सर्वर और HP ProLiant XL250a Gen9 सर्वर है जिसे NVIDIA के K40M GPU कार्ड का सपोर्ट मिला है। इसमें कुल 1.5PB की स्टोरेज है। इसमें कुल 322 ग्राफिक्स कार्ड हैं जो कि NVIDIA के टेस्ला मॉडल K40M हैं।

जहां इस सुपर कंप्यूटर का इस्तेमाल जीव विज्ञान, नैनो सिस्टम, वायुमंडलीय विज्ञान और जैव सूचना विज्ञान के क्षेत्र में शोध के लिए होता है। इसके अलावा इसका इस्तेमाल सिस्टम डाटा एनालिटिक्स, डीप लर्निंग, कंप्यूटेशनल फिजिक्स, केमिस्ट्री, कम्प्यूटेशनल फ्लूइड डायनामिक्स और मैटेरियल साइंस के क्षेत्र में अध्ययन के लिए भी होता है।

दरअसल परम युवा 2 सुपर कंप्यूटर को पुणे में सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कंप्यूटिंग (C-DAC) में रखा गया है। इसे इंटेल ने तैयार किया है और दुनिया के टॉप 500 सुपर कंप्यूटर की लिस्ट में इसे 251वां स्थान प्राप्त हुआ है। स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें इंटेल का 221 Xeon E5-2670 नॉड्स हैं और इसमें कुल 200TB की स्टोरेज है।

देखा जाये तो इसमें 26520 को-प्रोसेसर कोर हैं। परम युवा 2 का इस्तेमाल जैव सूचना विज्ञान, अंतरिक्ष, मौसम पूर्वानुमान, भूकंपीय डाटा विश्लेषण, एयरोस्पेस इंजीनियरिंग, वैज्ञानिक अनुसंधान और दवा के क्षेत्र में होता है। इस कंप्यूटर को नेशनल नॉलेज नेटवर्क के माध्यम से भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान और राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान के साथ भी जोड़ा जा सकता है और हाई-स्पीड डाटा ट्रांसफर हो सकता है।

 

LIVE TV