जानिए नेहा कक्कड़ के बारे में कुछ अनसुने किस्से , आज भी बॉलीवुड में अपनी स्टाइल से अदाकाराओं को देती हैं टक्कर…
लंदन ठुमकदा, लड़की ब्यूटीफुल कर गई चुल, काला चश्मा जचदा ऐ जैसे शानदार गानों को अपनी आवाज देने वाली नेहा कक्कड़ का आज यानी 6 जून को उनका जन्मदिन है।
बता दें की नेहा कक्कड़4 साल की थींं, तो गायकी की शुरुआत हो गई थी। वह माता के जागरण में गाया करती थीं। नेहा कक्कड़ ने सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल से करियर शुरू किया था। 2006 में वह इस शो में प्रतिभागी के रूप में आई थीं। नेहा कक्कड़ साल 2014 में ‘कॉमेडी सर्कस के तानेसन’ का भी हिस्सा बनीं।
खाना खा रहे युवकों की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल, गौमांस खाने का लगाया गया आरोप
वहीं बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ को उनके बिंदास गानों के लिए जाना जाता है। अपने सॉन्ग्स के अलावा वह एक्टर हिमांश कोहली के साथ अपने रिश्ते को लेकर भी काफी चर्चा में रही थीं।
नेहा कक्कड़ डांस के लिए भी पहचान रखती हैं। कई शो में उन्होंने अपने इस स्किल्स की झलक दिखलाई है। इसके अलावा वो अपने डांस और वीडियो को भी इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं।
देखा जाये तो नेहा कक्कड़ के गानों पर आज पूरी दुनिया झूमने लगती है, लेकिन यहां तक पहुंचने की जो राह है। वो बहुत मुश्किल भरी रही है ऋषिकेश से मुंबई तक का सफर तय करने वाली नेहा कक्कड़ का जीवन संघर्ष से भरा रहा है। नेहा बहुत ही सामान्य परिवार से आती हैं लेकिन उनके सपने सामान्य बिलकुल नहीं थे।
दरअसल आज नेहा के लाखों चाहने वाले हैं। इंस्टाग्राम पर उन्हें 23.5 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। नेहा अब पूरी तरह बदल गई हैं। उनका स्टाइल और फैशन सेंस वाकई लाजवाब है।