जानिए दुनिया का सबसे लम्बा शब्द , जिसे पढ़ने बैठें तो लगेंगे साढ़े तीन घंटे…

आज के समय में अंग्रेजी के बिना लगता हैं पढ़ाई अधूरी की लगती हैं. बतादें कि हमारी राष्ट्र भाषा हिंदी हैं. लेकिन आज के समय में लोग अंग्रेजी सिखने मने लगे हुए हैं. देखा जाये तो आमतौर पर लोगों को जहां Czechoslovakia (चेकोस्लोवाकिया) जैसे अंग्रेजी शब्दों को ही पढ़ने में मुश्किल होती है, वहीं अंग्रेजी का एक ऐसा शब्द भी है, जिसका उच्चारण करने अगर बैठें तो उस एक शब्द को ही पढ़ने में साढ़े तीन घंटे लग जाएंगे। वहीं अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसा कौन सा शब्द है, जिसे पढ़ने में इतना समय लगेगा।

 

 

आइए जानते हैं इसके बारे में –

निर्मला सीतारमण ने किया ऐलान , बैंकों को दिए जाएंगे 70 हजार करोड़ , जाने पूरा मामला…

आपको जानकर हैरानी होगी कि अंग्रेजी के सबसे लंबे शब्द में 1,89,819 अक्षर हैं और आपको इसका सही उच्चारण करने में साढ़े तीन घंटे लगेंगे। यह शब्द इंसान के शरीर में पाए जाने वाले टिटिन नाम के एक प्रोटीन का रासायनिक नाम है।

वहीं वैज्ञानिकों का कहना हैं कि मानव शरीर में 20 लाख से भी ज्यादा प्रोटीन हैं, जो अमीनो एसिड से बने होते हैं। इंसानी शरीर में टिटिन ही अब तक ज्ञात सबसे लंबा प्रोटीन है, जिसमें 26 हजार से ज्यादा अमीनो एसिड होते हैं।

दरअसल पहले टिटिन के रासायनिक नाम को अंग्रेजी के शब्दकोष में रखा गया था, लेकिन जब बाद में इस नाम के कारण मुसीबत हुई तो इसे शब्दकोश से ही हटा दिया गया। अब इसे केवल टिटिन नाम से ही जाना जाता है।

टिटिन प्रोटीन की खोज रेजी नटोरी ने साल 1954 में की थी। इसके बाद साल 1977 में कोस्सक मरुयामा और उनके सहयोगियों ने मिल कर इस पर और खोज किया और इस प्रोटीन का नाम कोन्नेक्टिन रखा। उसके दो साल बाद कुआन वांग और उनके सहयोगियों ने भी इस प्रोटीन पर अध्ययन किया और इसका नाम टिटिन रख दिया।

 

 

LIVE TV