
मुंबई : बॉलीवुड दुनिया के सबसे सुपर डांसर सपना चौधरी अपने देसी अंदाज में डांस करने की वजह से जानी जाती हैं। सपना जो हरियाणा और उत्तर प्रदेश में स्टेज पर डांस परफॉर्म किया करती थीं बिग बॉस में शामिल होने के बाद उनकी पॉपुलैरिटी पूरे देशभर में हो गई हैं उनका नया गाना बेटा तुमसे ना हो पाएगा लॉन्च हुआ हैं।
वहीं इस वीडियो सॉन्ग में सपना किलर डांस स्टेप्स करती हुई नजर आ रही हैं। देखा जाये तो अपने डांस मूव्ज के साथ-साथ सपना ने इस गाने में ग्लैमरस का तड़का भी लगाया हैं।
बता दें की यह वीडियो सॉन्ग सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसे कुछ ही घंटे में 4 लाख व्यूज मिल चुके हैं। हमेशा लहंगा चोली और देसी आउटफिट में नजर आने वाली सपना नए वीडियो में सपना एक कॉलेज गर्ल के अवतार में नजर आ रही हैं।
दरअसल इसमें वे तीन लुक में नजर आई हैं। जहां इस गाने को मॉनिक अग्रवाल और राजू पंजाबी ने मिलकर गाया हैं। जहां इसके वीडियो को सुनीता सिंह ने डायरेक्ट किया है और सुमित सिंह ने इसे प्रोड्यूस किया हैं। लेकिन ‘बेटा ये तुमसे ना हो पाएगा’ का म्यूजिक वीआर प्रॉस ने दिया है, जबकि इस गाने के बोल ए आई जॉन ने लिखे हैं।