अब जाकिर नाइक को खोजते रह जाएंगे आप

जाकिर नाइक के भाषणबांग्लादेश ने मुस्लिम धर्म प्रचारक जाकिर नाइक को तगड़ा झटका दिया है। टीवी पर प्रसारित होने वाले जाकिर नाइक के भाषण पर बैन लगा दिया गया है।

बांग्लादेश के सूचना प्रसारण मंत्री हसनुल हक ने बताया, ‘जाकिर के भाषण पर बैन लगाने का आदेश दे दिया गया है।’

यह भी पढ़ें : वाहन चोर को पकड़ने गई पुलिस पर ग्रामीणों ने किया हमला

एक जुलाई को बांग्लादेश के ढाका कैफे में हुए धमाके के बाद जाकिर नाइक का नाम सुखिर्यों में आया था।

आरोप लगे थे कि उसके भाषणों को सुनकर जिहादियों ने यह हमला किया। बांग्लादेश धमाके में 22 लोगों की मौत हुई थी। इनमें 19 साल की एक भारतीय लड़की भी थी।

यह भी पढ़ें : असिस्टेंट टीचर भर्ती की मेरिट लिस्ट में महात्‍मा गांधी ने किया टॉप

खबरों के मुताबिक इस हमले में शामिल दो जिहादी जाकिर के भाषणों का समर्थन करते थे। इस घटना में जाकिर का नाम सामने आने पर उसके पीस टीवी पर भी बैन लगा दिया गया था।

इधर, मुंबई में भी जाकिर नाइक के लौटने का इंतजार किया जा रहा है। मुंबई पुलिस जाकिर के इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन की जांच में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें : यूपी में आयुष कोर्सेज के लिए होगा स्पेशल एंट्रेंस एग्‍जाम, आवेदन शुरू

जाकिर बीते कुछ महीनों से सऊदी अरब और अफ्रीकी देशों में है। भारत की ओर से सख्‍ती बरते जाने के बाद उसने यहीं से स्काइप के जरिए मुंबई में अपनी सफाई दी थी।

नाइक ने कहा था कि उसके खिलाफ अफवाहें फैलाई जा रही हैं। जाकिर ने खुद को शांति का दूत बताया था।

LIVE TV