जल्दी ही पापा बनेगें युवराज सिंह, ईशा अंबानी की शादी में खुला हेजल कीच की प्रेग्नेंसी का राज

मुंबई.भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह और हेजल कीच ने ईशा अंबानी की शादी में शिरकत की थी। इस दौरान हेजल कीच के अंदाज से कुछ ऐसा अंदेशा हुआ था कि शायद वो प्रेग्नेंट है। लेकिन सोचिए क्या, ये अंदाजा सही साबित हुआ और अब जल्दी ही इसकी आधिकारिक घोषणा होने वाली है। दरअसल, ईशा अंबानी की शादी में हेजल कीच को अपना पेट छुपाते हुए देखा गया था। इसके बाद से ही ऐसे कयास लगने शुरू हो गए थे लेकिन अब साफ है कि युवराज सिंह और हेजल कीच जल्दी ही मम्मी-पापा बनने वाले है।

दोनों ही अपने पहले बच्चे के दुनिया में आने की तैयारी में है। ईशा अंबानी की शादी में मेहमानों को युवराज और हेजल कीच को नए मेहमान के आने के बारे में बात करते देखा गया था। अब रिपोर्ट्स की मानें तो जल्दी ही युवराज और हेजल इस बात का ऐलान कर सकते हैं। इस खुशखबरी का खुलासा क्रिकेटर युवराज सिंह के जन्मदिन के कुछ ही दिनों के बाद हुआ है।

https://www.instagram.com/p/BrSyNM8hx_2/?utm_source=ig_embed

युवराज सिंह के जन्मदिन पर उनकी बेटर हाफ हेजल कीच ने एक प्यारे से संदेश के साथ इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर की थी। इस पोस्ट में हेजल कीच ने युवराज के लिए अपने प्यार का इजहार भी किया था। बता दें कि क्रिकेटर युवराज सिंह की हेजल कीच से शादी 30 नवंबर 2016 को हुई थी। इन दोनों की मुलाकात गोवा में एक पार्टी के दौरान हुई थी। इस पार्टी में उस वक्त विराट कोहली और अनुष्का शर्मा भी साथ देखे गए थे।

सर्दियों में त्वचा को मॉश्चराइज करेगा कैंडल मेनिक्योर, जानें तरीका

अब इनकी शादी को 2 साल पूरे हो चुके हैं और अब ये अपनी जिंदगी के नए और सबसे खूबसूरत पड़ाव पर कदम रखने जा रहे हैं। तो क्या आप भी अपने फेवरेट क्रिकेटर के पापा बनने की खुशी को जानकर एक्साइटेड हैं। अगर हां, तो कमेंट कर अपनी ओर से भी बधाई दें। बॉलीवुड की तमाम दिलचस्प और ताजा जानकारियां पढ़ने के लिए बने रहिए बॉलीवुड लाइफ हिंदी के साथ।

LIVE TV