सर्दियों में त्वचा को मॉश्चराइज करेगा कैंडल मेनिक्योर, जानें तरीका

ठंड के मौसम में वातावरण का तापमान बहुत कम हो जाता है, जिसके कारण त्वचा में रूखेपन की समस्या आम बात है। इस दौरान त्वचा को नमी यानी मॉश्चराइजिंग की जरूरत ज्यादा पड़ती है। सर्दियों में अक्सर नमी की कमी के कारण होंठ फटने लगते हैं और हाथ में सफेद दरारें पड़ने लगती हैं।

कैंडल मेनिक्योर

इसके अलावा पैर की एड़ियां भी फटने लगती हैं। इसलिए इस मौसम में आम मेनिक्योर-पेडिक्योर से लाभ नहीं पहुंचता बल्कि एक खास तरह के मेनिक्योर-पेडिक्योपर की जरूरत होती है। ऐसे में आप कैंडल थेरेपी का इस्तेपमाल कर सकते हैं। आइए आपको बताते हैं कि कैसे करें कैंडल मेनिक्योर।

क्या है कैंडल मेनिक्योर-पैडिक्योर

कैंडल मेनिक्योमर और पेडिक्योर, जैसा कि नाम से ही पता चल रहा है कि ये ट्रीटमेंट कैंडल्से (मोमबत्तियों) को गला कर किया जाता है। ये तरीका मेनिक्यो र-पेडिक्योसर का नया तरीका है और 100 प्रतिशत तक प्राकृतिक है इसलिए इसके कोई नुकसान नहीं होते हैं।

इस ट्रीटमेंट में खास मोमबत्तियों को गलाकर इसका प्रयोग त्वचा को स्क्रब और मसाज करने के लिए प्रयोग किया जाता है। इस ट्रीटमेंट से त्वचा से डेड सेल्स निकल जाते हैं त्वचा को नमी मिलती है।

सर्दियों के मौसम में ये मेनिक्योर बहुत फायदेमंद होता है, जिससे आपके पैरों और हाथों की त्वौचा नमी पर्याप्त रहने के कारण फटती नहीं और चमक बरकरार रहती है।

सर्दियों में मिलने वाले ये आहार, कैंसर जैसी खतरनाक बीमारियों से रोकते हैं…

कैसे बनाएं पेडिक्योर के लिए कैंडल्स

इस कैंडल को बनाने में वैक्स के अलावा जोजोबा ऑयल, कोकोआ बटर, विटामिन ई और आवश्यंक तेलों का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे कैंडल्स बाजार में भी उपलब्ध हैं और आप इन्हें घर पर भी बना सकते हैं।

इसके लिए नॉर्मल कैंडल्स को गलाकर इसमें मनपसंद ऑयल्स मिलाएं।

कैंडल से मसाज करना त्वेचा को पोषण, एक्सइफोलिएट और त्वचा सेल के पुनर्जनन को प्रोत्साहित करने का शानदार तरीका है।

महानायक से लेकर किंग खान ने ईशा अंबानी की शादी में परोसा खाना, देखें वीडियो

कैसे करें कैंडल मेनिक्योर-पैडिक्योर

कैंडल थेरेपी के दौरान मेनिक्योकर-पेडिक्योोर की शुरूआत साधारण तरीके से की जाती है। मेनिक्योंर-पेडिक्योकर सबसे पहले नाखूनों को काटा, फाइल, शेपिंग, क्यू‍टकल पर क्रीम लगाना और सफाई करना शामिल है।

उसके बाद स्पेकशल कैंडल जलाकर पिघलाया जाता है। पिघलने के बाद इसके वैक्‍स का इस्तेमाल स्क्रब के रूप में किया जाता है। इससे डेड स्किन निकल जाती है। फिर हॉट टावल रैप से त्वचा को साफ करते हैं।

उसके बाद क्रीम बनाने के लिए फिर से कैंडल जलाकर पिघलाया जाता है। इस वैक्सत से बनी क्रीम का इस्तेमाल अच्छे से मॉश्चेराइज करने के लिए किया जाता है। उसके बाद स्किन ब्राइटनिंग पैक का इस्तेमाल हाथ और पैर के लिए किया जाता है।

ये कैंडल थेरेपी आपके हाथ पैरों को अधिक नमी प्रदान करती है।

LIVE TV